Advertisment

समाहरणालय परिसर सिवान में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का होगा आयोजन

पटना : नागरिकों के लिए पासपोर्ट सेवाओं को अधिक सुलभ, सुविधाजनक एवं जनोन्मुखी बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के क्रम में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना द्वारा 23 से 25 अगस्त 2026 तक समाहरणालय परिसर सिवान में तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह पहल विदेश मंत्रालय के प्रमुख जनसंपर्क कार्यक्रम ‘पासपोर्ट सेवा-आपके द्वार’ के अंतर्गत आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को उनके निवास स्थान के निकट ही पासपोर्ट संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराना है। यह पहल विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप उत्तरदायी शासन, सार्वजनिक सेवाओं की सहज उपलब्धता व समावेशी विकास के प्रति भारत सरकार की सतत प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करती है।

डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र सिवान में पासपोर्ट आवेदनों की संख्या निरंतर अधिक रहती है

डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) सिवान में पासपोर्ट आवेदनों की संख्या निरंतर अधिक रहती है। इसलिए पासपोर्ट सेवाओं के विस्तार एवं आवेदकों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से इस विशेष पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर जिला प्रशासन के सक्रिय सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, ताकि जिले में बढ़ती मांग के अनुरूप नागरिकों को समयबद्ध, सुलभ एवं प्रभावी पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Siwan Passport Camp Hindi 1 22Scope News

3 दिवसीय शिविर का संयुक्त रूप से उद्घाटन 23 अगस्त 2026 को सिवान के DM और क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी द्वारा किया जाएगा

इस तीन दिवसीय शिविर का संयुक्त रूप से उद्घाटन 23 अगस्त 2026 को सिवान के जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी स्वधा रिजवी द्वारा किया जाएगा। शिविर के दौरान कुल 165 आवेदकों के लिए पासपोर्ट संबंधी सेवाओं हेतु अपॉइंटमेंट निर्धारित किए गए हैं। प्रतिदिन 55 अपॉइंटमेंट उपलब्ध रहेंगे। इच्छुक आवेदक पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर जाकर अपनी सुविधा के अनुसार, अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं और अपॉइंटमेंट स्थान के रूप में ‘Passport Seva Mobile Van Camp, Collectorate Campus-Siwan’ का चयन करें।

आवेदकों से अनुरोध है कि वे अपना अपॉइंटमेंट केवल पासपोर्ट सेवा पोर्टल के माध्यम से ही बुक करें व शिविर में आने से पूर्व सभी अनिवार्य दस्तावेजों की पूर्णता सुनिश्चित कर लें

आवेदकों से अनुरोध है कि वे अपना अपॉइंटमेंट केवल पासपोर्ट सेवा पोर्टल के माध्यम से ही बुक करें व शिविर में आने से पूर्व सभी अनिवार्य दस्तावेजों की पूर्णता सुनिश्चित कर लें। साथ ही, सुचारु एवं त्वरित सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से वे अपने अपॉइंटमेंट पत्र में उल्लिखित समयानुसार ही शिविर स्थल पर उपस्थित हों। विदेश मंत्रालय द्वारा अधिसूचित संशोधित पासपोर्ट शुल्क, जो एक जुलाई 2026 से प्रभावी है। शिविर के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों पर भी समान रूप से लागू होगा। आवेदकों से अनुरोध है कि आवेदन प्रस्तुत करने से पूर्व लागू शुल्क एवं पात्रता संबंधी प्रावधानों का भली-भांति सत्यापन कर लें।

Siwan Passport Camp Hindi 2 22Scope News

अप्रैल 2024 से अब तक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा आयोजित यह 20वां पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर होगा

अप्रैल 2024 से अब तक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा आयोजित यह 20वां पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर होगा। बिहार के विभिन्न जिलों एवं संस्थानों में आयोजित ऐसे शिविरों के माध्यम से अबतक लगभग 2,700 पासपोर्ट आवेदनों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है। सिवान में यह तीसरा पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर होगा। इससे पूर्व दिसंबर 2024 एवं जनवरी 2025 में आयोजित शिविरों को नागरिकों से अत्यंत उत्साहजनक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी। इन शिविरों की सफलता व सिवान जिले में निरंतर बढ़ रही पासपोर्ट आवेदनों की संख्या इस क्षेत्र में पासपोर्ट सेवाओं की बढ़ती आवश्यकता एवं ऐसे जनहितकारी प्रयासों की निरंतरता की महत्ता को रेखांकित करती है।

विदेश मंत्रालय प्रौद्योगिकी आधारित पहलों के माध्यम से पासपोर्ट सेवा वितरण प्रणाली का निरंतर आधुनिकीकरण कर रहा है

विदेश मंत्रालय प्रौद्योगिकी आधारित पहलों के माध्यम से पासपोर्ट सेवा वितरण प्रणाली का निरंतर आधुनिकीकरण कर रहा है, जिससे आवेदन प्रक्रिया अधिक सरल, तीव्र एवं सुरक्षित बन सके। जहां भी लागू हो, आवेदकों को डिजिलॉकर का उपयोग कर पात्र दस्तावेजों के सुरक्षित प्रस्तुतिकरण एवं सत्यापन हेतु प्रोत्साहित किया जाता है। इससे भौतिक दस्तावेजों पर निर्भरता कम होती है और आवेदन प्रक्रिया अधिक शीघ्र एवं सुगम बनती है।

Siwan Passport Camp Hindi 22Scope News

नागरिकों से अनुरोध है कि वे पासपोर्ट संबंधी जानकारी व अद्यतन सूचनाओं के लिए केवल आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें

नागरिकों से अनुरोध है कि वे पासपोर्ट संबंधी जानकारी एवं अद्यतन सूचनाओं के लिए केवल आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना समय-समय पर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंचों (@RPOPatna) के माध्यम से जनहित सूचनाएं, घोषणाएं, विशेष शिविरों एवं जन-जागरूकता अभियानों से संबंधित जानकारी साझा करता है। साथ ही, आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अनधिकृत एजेंट अथवा बिचौलिए से बचें व शिविर में आने से पूर्व अपने आवेदन-पत्र एवं सभी आवश्यक दस्तावेजों की पूर्णता सुनिश्चित करें, जिससे उन्हें निर्बाध एवं सुविधाजनक सेवा प्राप्त हो सके।

यह भी पढ़े : समाहरणालय परिसर लखीसराय में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का होगा आयोजन

Highlights

Dhanbad Bhatinda Fall: जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, भटिंडा फॉल...

Dhanbad Bhatinda Fall: धनबाद जिले के मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे की डूबने से मौत हो...

Ranchi Chamber Meeting: ऑनलाइन बाजार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा से व्यापारी परेशान,...

Ranchi Chamber Meeting: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के कंज्यूमर ड्यूरेबल एंड इलेक्ट्रॉनिक उप समिति की बैठक मंगलवार को चैंबर भवन में हुई। बैठक में...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद में आया नया राजनीतिक...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद को लेकर...