2 Days में 20 लाख दो वरना 2 करोड़ देना होगा, नित्यानंद राय ने लालू यादव पर…

गया: भाजपा की सदस्यता अभियान की शुरुआत के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय गया पहुंचे। गया में संग्रहालय भवन स्थित ऑडिटोरियम में उन्होंने सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कई लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए उन्हें सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान वे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जबरदस्त रूप से हमलावर दिखे।

उन्होंने लालू यादव के कान पकड़ कर जातीय गणना करवाने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वे लोगों के साथ हमेशा ही अभद्र व्यवहार करते हैं इसीलिए जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया है। उन्हें कम से कम अब अपने व्यवहार में सुधार लाना चाहिए नहीं तो जनता उन्हें सदा के लिए भूल जाएगी। वहीं राजद के बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार को घेरने के बात पर कहा कि अभी तो पुलिस तुरंत कार्रवाई कर रही है। उनके शासनकाल में तो चलता था कि दो दिन में 20 लाख दो अन्यथा दो करोड़ देना होगा।

लालू के राज में लोगों को धमका कर वसूली का कारोबार चलता था और अपराधियों को सत्ता से संरक्षण दिया जाता था। रूपये वसूलने वाले कानून व्यवस्था की बात क्या करेंगे। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव परिणाम दो दिन बाद आना था। उस वक्त तेजस्वी को भ्रम हो गया कि वे सरकार बनाने जा रहे हैं बस उन्होंने जनता के बीच हड़कंप मचाना शुरू कर दिया। गरीबों के साथ मारपीट, बेइज्जत करना, लूटपाट शुरू हो गई थी। राज्य में जब भी राजद की सरकार बनेगी तो अपराध में फिर से बढ़ोतरी होगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Parents ने दूसरे दिन भी अपने बच्चों को नहीं भेजा स्कूल, नहीं मानी अधिकारियों की…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

2 Days 2 Days 2 Days

2 Days

Dhanbad Railway Job Scam: DRM कार्यालय का कर्मचारी बनकर युवाओं से...

Dhanbad Railway Job Scam: झारखंड के धनबाद ज़िले में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है।...

धनबाद: निरसा में चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, 80...

धनबाद: निरसा में चापापुर ओपन कास्ट प्रोजेक्ट (OCP) में लगातार हो रही ब्लास्टिंग के कारण गोपालगंज को बेनागोरिया से जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क का...

चौपारण में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात ऑटो की टक्कर से बाइक...

हजारीबाग: चौपारण थाना क्षेत्र के सियारकोनी में NH-19 पर CM होटल के पास एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर...