पूर्णिया: पूर्णिया में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना पूर्णिया के सिपाही टोला के समीप की है जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक ठेला चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामले में लोगों ने बताया कि मृतक मधुबनी थाना क्षेत्र के पासवान टोला निवासी दीपन पासवान रोजाना की तरह घर से ठेला लेकर शास्त्री नगर के लिए निकले थे। सामान पहुंचा कर लौटते वक्त सिपाही टोला के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं घटना के बाद वहां से गुजर रही पुलिस गस्ती वाहन के पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना परिजनों को भी दे दी गई है।
यह भी पढ़ें- Patna में छपता है जाली नोट, पुलिस…
पूर्णिया से श्यामनंदन की रिपोर्ट
Unknown Vehicle Unknown Vehicle
Unknown Vehicle



















