3 Districts में मिला बहुमूल्य खनिज, राज्य सरकार को होगी मालामाल

पटना: बिहार के तीन जिलों में बहुमूल्य खनिज मिलने के बाद अब बिहार की सरकार मालामाल होने जा रही है। मामले में खान एवं भूतत्व विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने जानकारी दी। एसीएस के अनुसार बिहार सरकार इन खनिज की नीलामी अक्टूबर महीने में करेगी जिससे राज्य सरकार को करीब पांच हजार करोड़ रूपये के राजस्व की प्राप्ति हो सकती है।

रोहतास और जमुई में तीन और खनिज ब्लॉक की नीलामी राज्य सरकार अक्टूबर महीने में करेगी जिससे राज्य को करीब पांच हजार करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति होगी। उन्होंने बताया कि रोहतास में पिपराडीह-भुरवा खनिज ब्लॉक एवं चुटिया नौहट्टा ब्लॉक में करीब साढ़े बारह किलोमीटर गैर वन क्षेत्र में 88.38 टन ग्लैकोनाइट और गया में क्रोमाइट, निकल, प्लैटिनम ग्रुप ऑफ़ एलिमेंट्स युक्त चट्टानें हाल ही में नीलाम की गई हैं।

एसीएस मिहिर कुमार सिंह ने बताया कि राज्य सरकार इसके अलावा अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए भी काम कर रही है और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसके लिए विभाग ने संबंधित प्राधिकार से खनन अधिकारियों, निरीक्षकों और इससे ऊपर के अधिकारियों को मजिस्ट्रेट अधिकार देने का अनुरोध किया है ताकि अवैध खनन गतिविधियों की जांच करने में विभाग अधिक स्वतंत्र और प्रभावी तरीके से काम कर सकेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      अब शिकायतकर्ता को Jaanch App से प्रगति की मिलेगी सीधी जानकारी, ट्रायल शुरू

Districts Districts Districts

Districts

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...