रांची जाने से किया इनकार तो पति ने पत्नी और बच्चे की ली जान

नवादा : नारदीगंज थाना क्षेत्र के पनछेका गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक महिला को पति संग ससुराल जाने से मना करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. पति पर आरोप है कि उसने पत्‍नी और 4 महीने के दुधमुहे बच्‍चे की नृशंसता से हत्‍या कर दी. दोहरे हत्‍याकांड को अंजाम देकर आरोपी पैदल ही भाग रहा था, तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. डबल मर्डर का यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

बता दें कि हत्‍यारोपी पति अपनी पत्‍नी और बच्‍चे की सिर्फ इस बात के लिए हत्‍या कर दी की महिला ने ससुराल जाने से मना कर दिया था. बलराम सिंह पर आरोप है कि उसने रविवार की रात पत्नी पूनम कुमारी और बेटे विशाल कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद बलराम ने बताया कि वह लगातार अपनी पत्नी को ले जाने के लिए आ रहा था. दशहरा के दौरान उसकी पत्नी मायके आ गई थी. वह लगातार उन्‍हें अपने घर रांची ले जाना चाह रहा था, लेकिन पूनम हर बार मना कर देती थी. इसी बात से चिढ़कर उसने पत्‍नी और बच्‍चे की हत्‍या कर दी.

मृतक पूनम कुमारी के पिता ने बताया कि घर के सभी लोगों ने बलराम को समझाया था कि छठ के बाद वह उसे ले जाए. घर मे इस बार छठ का त्योहार हो रहा था, इसलिए पारण के बाद वह विदाई कर देंगे. इसके बाद रविवार देर रात सबकुछ ठीक-ठाक था. सोमवार को पूनम के पिता ने जब उन्‍हें जगाने के लिए गए थे कमरे में उनकी लाश मिली. यह देखकर वह हतप्रभ रह गए.

गांव में यह बात तेजी से फैल गई. इसके बाद ग्रामीण बलराम को तलाशने लगे. गांव से कई लोग ढूंढने निकले तो वह नारदीगंज के परड़िया गांव में पकड़ा गया. पत्नी और बच्चे की हत्या कर अहले सुबह वह पैदल ही गांव से निकल गया था. ग्रामीण उसे पकड़कर गांव ले आए. हत्या की सूचना स्थानीय नारदीगंज पुलिस को दी गई, जहां ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले किया.

पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शव को अपने कब्जे में लेते हुए उनको पोस्टमॉर्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं, हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले आई. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बलराम रांची में राजमिस्त्री का काम करता है और पिछले साल ही उसकी शादी हुई थी.

नवादा : अनिल शर्मा

सुखदेव नगर थाना डबल मर्डर का खुलासा, प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या

राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद इरफान अंसारी का दर्द छलका,...

Jharkhand Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भावुक दिखे। सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते...

NEET परीक्षा में शामिल होने वालों के लिए बड़ी खबर, SER...

Jamshedpur NEET 2026 Special Train: साउथ ईस्टर्न रेलवे (SER) ने NEET-2026 मेडिकल एंट्रेंस एग्ज़ाम में शामिल होने वाले छात्रों और उनके माता-पिता की सुविधा...

Rahul Gandhi Birthday Celebration: जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं अंबा प्रसाद,...

राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर दिल्ली में आयोजित समारोह में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद शामिल हुईं। कांग्रेस नेताओं ने उनके नेतृत्व और जनसेवा...