Deoghar : बीच सड़क पर शख्स का शव मिलने से मची सनसनी…

Deoghar : देवघर के सारठ थाना क्षेत्र के बाभनडीहा हटिया के समीप बाराटांड़ पालाजोरी मुख्य सड़क पर एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही अगल बगल गांवों के बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों द्वारा शव की पहचान खागा थाना क्षेत्र स्थित सिमला गांव के मंटू यादव के रूप में किया गया।

ये भी पढ़ें- Breaking : JMM का बड़ा दावा, अभ्यर्थियों के मौत के पीछे कहीं ना कहीं कोरोना टीका… 

Deoghar : मारकर हत्या किया गया है

घटना की सूचना मिलते ही सारठ थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया गया। इस मौके पर उपस्थित मृतक के पुत्र मुन्ना यादव ने कहा कि मेरे पिता को मारकर हत्या कर दिया गया है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक उपरबांधी से दोनी तक सड़क निर्माण में कार्य करता था।

ये भी पढ़े- Breaking : खुशखबरी, इस दिन से फिर शुरु हो रही है उत्पाद सिपाही बहाली, एडीजी ने बताया… 

घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूरी पर सड़क के संवेदक द्वारा भाड़े पर लिए गए एक मकान में कई मजदूरों के साथ रहता था। घटना के बाद मकान के दरवाजे पर ताला बंद कर सभी लोग नदारत देखा गया‌‌। वहीं उक्त सड़क के संवेदक द्वारा मामले को लिपापोती करने में जुट गए है, जिसका चर्चा क्षेत्र में जोरों पर जारी है। ‌पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।

सारठ से हरे कृष्ण मिश्र की रिपोर्ट—-

Keshalpur Illegal Coal Mining: धनबाद के केशलपुर में अवैध कोयला खनन...

Keshalpur Illegal Coal Mining: जिले के कतरास स्थित रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुमारपट्टी में रविवार को कथित अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा...

Dhanbad Hospital Online Payment: SNMMCH और सदर अस्पताल में बदलेगी फीस...

Dhanbad Hospital Online Payment: एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) और सदर अस्पताल में इलाज और जांच कराने वाले मरीजों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव...

BRICS Summit New Delhi Declaration: UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता...

BRICS Summit New Delhi Declaration, पटना: भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ पर सदस्य...