हत्या में शामिल 8 फरार अभियुक्तों के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

मोतिहारी : चकिया थाना क्षेत्र के कोयलाबेलवा के बखरी गांव के एक युवक के हत्या में शामिल आठ फरार अभियुक्तों के घर पर पुलिस ने बुधवार को न्यायालय का इश्तेहार चिपकाया है। इस अवसर पर पुलिस ने डुंगडूगी बाजवा कर लोगों को जानकारी दी है कि दो दिन में सभी अभियुक्त न्यायालय में हाजिर नहीं होते है तो उनके घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। जिन हत्या में शामिल अभियुक्तों के घर पर न्यायालय का इश्तेहार चिपकाया गया है। उनमें बांसघाट कोंहिया गांव के अब्दुल्लाह अंसारी, जैनुल्लाह अंसारी, वसीम अकरम, साहिल मंसूरी, अरमान मंसूरी, सरफराज अंसारी, बिकाऊ मियां उर्फ़ अकबर मियां और सज्जाद आलम शामिल है।

आपको बता दें कि बीते मुहर्रम के दिन बांसघाट बाजार से मुहर्रम का मेला देख लौट रहे कोयलाबेलवा के बखरी गांव निवासी अरबाज आलम व उसके चचेरे भाई आजाद अली को उपर्युक्त अभियुक्तों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसमें इलाज के दौरान अरबाज आलम की मौत हो गई थी। इस संबंध में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही थी लेकिन सभी अभियुक्त फरार है। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को न्यायालय में समर्पण के लिए इश्तेहार उनके घर चिपकाया गया है व डुंगडूगी बजवाकर कहा गया है कि दो दिन में न्यायालय में हाजिर हो नहीं तो कुर्की जब्ती कर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के अलावे पीएसआई मो. अफजल, सानू गौरव और मौसम कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे।

यह भी पढ़े : कस्टम विभाग की टीम ने स्क्रैप बैटरी के साथ ट्रक को किया जब्त

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...