Commercial Advertisment

MLA रीतलाल यादव का भाई पुलिस की पकड़ से बाहर, पुलिस ने इस मामले में चिपकाया इश्तेहार

MLA रीतलाल यादव का भाई पुलिस की पकड़ से बाहर, पुलिस ने इस मामले में चिपकाया इश्तेहार

Google पर 22Scope चुनें

पटना: पटना एम्स के सुरक्षा अधिकारी पर हमला मामले में मुख्य आरोपी विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। मामले में पुलिस ने पिंकू यादव के खगौल थाना क्षेत्र के कोथवां स्थित घर पर इश्तेहार चिपकाया है और गुरुवार को पुलिस न्यायालय में कुर्की जब्ती के लिए आवेदन देगी। इतना ही एक पुलिस अधिकारी की मानें तो विधायक रीत लाल यादव के भाई पिंकू यादव की जमानत याचिका कोर्ट से रद्द हो गई है।

पुलिस एम्स के सुरक्षा अधिकारी पर हमला के आरोपी पिंकू यादव के घर पर इश्तेहार चिपकाने के साथ ही गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में भी जुटी हुई है। बता दें कि कुछ दिन पहले एम्स के सुरक्षा अधिकारी पर अपने लड़के को सुरक्षाकर्मी के रूप में बहाल करने का दबाव बनाया जा रहा था और मना करने पर पहले अंजाम भुगतने की धमकी दी फिर उसके ऊपर जानलेवा हमला किया गया।

मामले में पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं पुलिस का कहना है कि उसके पास आरोपी पिंकू यादव के विरुद्ध भी साक्ष्य हैं।

यह भी पढ़ें- मौत का ‘Shelter Home’, खिचड़ी खाने से अब तक गई तीन की जान, कई अस्पताल में भर्ती

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

MLA MLA MLA

MLA

Bihar State Coaching Scheme: बिहार राज्य कोचिंग योजना से युवाओं को...

Bihar State Coaching Scheme, पटना: आर्थिक रूप से कमजोर और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर अवसर देने के...

Vote Bachao Desh Bachao Rally: दिल्ली की ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ रैली...

Vote Bachao Desh Bachao Rally, नई दिल्ली: दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ रैली में झारखंड से हजारों...

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, सिपाही गिरफ्तार; 5...

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित सरायकेला-खरसावां: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना...