सैकड़ों वर्ष पुराने कुएं का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं दलित बस्ती के लोग

कैमूर : कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड के छोटका कीर गांव के वार्ड संख्या दो में सैकड़ों वर्ष पुराने कुएं का गंदा पानी पीने को दलित बस्ती के लोग मजबूर हैं। इधर, सूचना मिलते ही ग्रामीणों के बीच जिला परिषद सदस्य भभूआ विकास सिंह उर्फ लल्लु पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि भभुआ प्रखंड के छोटका कीर गांव के वार्ड संख्या-2 दलित बस्ती के लोग कुएं का दूषित जल पीने को मजबूर है। गांव की महिलाएं रस्सी और बाल्टी के सहारे कुएं से दूषित पानी निकालकर पीने को मजबूर हैं।

आपको बता दें कि गांव में नल-जल की योजना तो लगी है लेकिन गांव से पूरब दलित बस्ती की जमीन कुछ ऊंचाई होने के कारण नल-जल का पानी नहीं पहुंच पाता है। स्वच्छ पानी पीने के लिए दलित बस्ती के लोग बाल्टी लेकर इधर-उधर भटकते रहते हैं। पानी की बेहतर सुविधा के लिए गांव के ग्रामीण सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगाकर थक चुके हैं। मौके पर कपिलमुनी राम, अर्जुन चौधरी और अंगद पटेल साहिल काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : मोहनिया में लूट और चेन स्नेचिंग की बढ़ रही घटनाएं, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

यह भी देखें :

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...