Dhanbad : जहां मिली थी एक्सपायर दवाइयां, वहीं फैली डायरिया, कई गंभीर…

Dhanbad : धनबाद के टुंडी और पूर्वी टुंडी प्रखंड में डायरिया ने पांव पसार दिया है। ताजा मामला रामपुर पंचायत के खेसमी चुरुरियाटांड़ की है जहां डायरिया ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। हालांकि अधिकांश मरीज रिकवर हो गए हैं और कुछ लोग डिस्चार्ज हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- Ranchi : डीजीपी की अनोखी पहल, अब नहीं लगाना पड़ेगा थाने का चक्कर, जाने कैसे… 

गंभीर रुप से बीमार मरीजों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएस में भर्ती होने वाले आदिवासी मरीजों को ईलाज तो मुफ्त मिली लेकिन उन्हें दवाईयां बाहर से खरीदनी पड़ी थी। जबकि भारी मात्रा में टुंडी CHC में मरीजों के लिए आई दवाईयां एक्सपायर हो गयी थी। उन्हें आंगनबाड़ी में छुपा दिया गया था लेकिन वह कैमरे में कैद हो गया।

Dhanbad : एसएनएमएमसीएच अस्पताल में चल रहा है इलाज

इससे पूर्व डायरिया से पीड़ित छह मरीज मंगलवार को टुंडी सीएचसी में भर्ती किये गये, जिनमें से दो मरीज राधा हांसदा और पार्वती देवी को बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया गया। अभी कुछ लोगों का सीएचसी में इलाज चल रहा है। इलाजरत मरीजों में शिवलाल मरांडी, कविता हेम्ब्रम, रोशनी देवी, आशीष मरांडी व जयलाल महतो शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- Bokaro : महिलाओं ने थाने में जमकर काटा बवाल, पति-पत्नी और… 

बताया जाता है कि गांव में एक दर्जन से अधिक लोगों को दस्त व उल्टी की शिकायत है। लोग अपने स्तर से इलाज करवा रहे हैं। सभी में डायरिया के लक्षण पाए जाने के बाद CHC टुंडी के चिकित्सकों की टीम ने गांव का दौरा किया और लोगों को डायरिया से बचने के उपाय बताएं।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट—

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन! ताइक्वांडो में...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने...

Giridih Festival Traffic Plan: त्योहारों पर गिरिडीह में ट्रैफिक प्लान लागू,...

Giridih Festival Traffic Plan: आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा,...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...