Bokaro : महिलाओं ने थाने में जमकर काटा बवाल, पति-पत्नी और…

Bokaro : बोकारो में पति की पत्नी के द्वारा मारपीट करने के बाद मामला गर्म हो गया। सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं ने थाना पहुंचकर जमकर हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद महिलाओं को शांत कराया। मामला हरला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

Bokaro : पत्नी को प्रताड़ित कर रहा था पति

मालूम हो कि हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 स्थित बी रोड निवासी फुल्लू देवी तथा उनके पति निरंजन महतो के बीच विगत एक वर्ष से विवाद चल रहा है। ज्ञात हो कि पति द्वारा पत्नि को प्रताड़ित करते हुए मारपीट किया जा रहा था। उसके खर्चे भी पति ने बंद कर दिये थे। महिला के पति का श्रृंगार स्टोर का दुकान है।

फाउंडेशन की महिलाओं के साथ भी की थी मारपीट

इसके बाद फाउंडेशन के महिलाओ ने दुकान का ताला तोड़वाकर दुकान में पत्नी को स्थापित करवा दिया था। विवाद की सूचना पर फाउंडेशन के चेयरमेन माया पाण्डेय अपनी सदस्यों के साथ पहुंची तो दोनों तरफ से कहासुनी होने लगी। इसबीच निरंजन महतो महिलाओं पर हमलावर हो गये। इस दौरान उन्होंने ना केवल न केवल सोने की चेन छीन ली थी बल्कि महिलाओ की भी पिटाई कर दी थी।

ये भी पढ़ें- Dhanbad से अवैध लॉटरी के दो धंधेबाज गिरफ्तार, मास्टरमाइंट सहित… 

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने निरंजन महतो को गिरफ्तार कर थाना ले आई थी। बाद में पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। इसी के विरोध में थाना पहुंचकर महिलाओ ने हंगामा शुरू किया। मौके पर तैनात पुलिसकार्मियों ने महिलाओ को समझा बुझाकार मामले को शांत करवाया।

JSSC CGL Paper Leak: सीआईडी ने एक और आरोपी मिथिलेश पांडेय...

 JSSC CGL पेपर लीक और धांधली मामले में CID ने बोकारो निवासी मिथिलेश कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक 38...

Ranchi News: वियतनाम हादसे में जान गंवाने वाले राजा वर्मा और...

वियतनाम सड़क हादसे में जान गंवाने वाले रांची के योग शिक्षक राजा कुमार वर्मा और जमशेदपुर के विनय राय के शव शनिवार को कोलकाता...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...