Breaking : सीएम योगी बोले – पहले कोई गोरखपुर नहीं आता था…

डिजीटल डेस्क : Breakingसीएम योगी बोले – पहले कोई गोरखपुर नहीं आता था…। एक दिन पहले उत्तर प्रदेश की सियासत में बुलडोजर को लेकर सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बीच वार-पलटवार का जबरदस्त दौर चला था।

उसी क्रम में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने घोषणा तक कर दी थी कि भविष्य में प्रदेश में सपा की सरकार बनी तो बुलडोजर का रुख गोरखपुर को होगा और गोरखपुर में बुलडोजर चलेगा।

शुक्रवार को अपने गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 635 करोड़ रुपयों की की 5 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के दौरान बिना नाम लिए ही सियासी निशाना साधा तो कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने जमकर योगी-योगी के नारे लगाए।

मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा- ‘पहले कोई गोरखपुर नहीं आता था…’।

‘यह विकास और सुरक्षा के बेहतरीन मॉडल वाला नया गोरखपुर है..’

इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, ‘…गोरखपुर में आज राष्ट्रपति आते हैं, उपराष्ट्रपति आने वाले हैं, प्रधानमंत्री भी आते हैं एवं मैं स्वयं हर 10-15 दिन में आ ही जाता हूं। मंत्रीगण आ रहे हैं और बड़े-बड़े अधिकारी भी आ रहे हैं।

गोरखपुर तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। अब आप भी कह सकते हैं कि जैसे नए भारत या यह नया उत्तर प्रदेश है उसी तरह नए उत्तर प्रदेश यह नया गोरखपुर भी है। यहां विकास भी है और सुरक्षा का भी मॉडल बन रहा है।

बंद पड़ा खाद कारखाना फिर से शुरू हो गया है। एम्स गोरखपुर में बन गया है। यही नहीं, अब तो कुछ दिनों पर रामगढ़ ताल में भी आपको पर्यटन का आनंद प्राप्त होगा। और जिल्वा ताल को भी पर्यटन के लिए विकसित करने जा रहे हैं’।

लगे हाथ मुख्यमंत्री ने लोगों को समझाया भी कि विकास के यदि कोई प्रस्ताव आ रहे हैं तो उसमें अनावश्यक किसी को विघ्न-बाधा नहीं डालना चाहिए बल्कि तेजी से उसको लपककर अपने यहां लागू करवाना चाहिए। विकास का सुरक्षा का बेहतरील मॉडल ही उज्जवल भविष्य की ओर हमको लेकर चलेगा।

शुक्रवार को गोरखपुर में कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ
शुक्रवार को गोरखपुर में कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी बोले – 4 साल में यूपी की इकोनॉमी देश के नंबर वन होगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि – ‘हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में नित नई ऊंचाइयों को प्राप्त हो रहा है। आज दुनिया के अंदर भारत की तूती बोलती है। भारत दुनिया के अंदर आज विकास का मॉडल प्रस्तुत कर रहा है।

अगले 3 वर्ष में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। लेकिन तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था में उत्तर प्रदेश की भी तो भूमिका होनी चाहिए।

मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि 2017 में जब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी थी तब उत्तर प्रदेश देश की सातवीं बड़ी अर्थव्यवस्था था। और आज जब मौजूदा सरकार प्रदेश में 7 साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी है तो हम देश की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं।

अगले 4 वर्ष में उत्तर प्रदेश को देश का नंबर एक अर्थव्यवस्था पर ले जाने पर काम करना है, आज उसी का आह्वान करने आप सबके बीच आया हूं। आज हमारे पास पैसे की कमी नहीं है। विकास के कार्य के लिए पैसे उपलब्ध करवा रहे हैं।

जब विकास होगा तो नए उद्योग लग पाएंगे और आप भी उद्यमी बन पाएंगे। युवाओं से कहूंगा कि उद्योग लगाइए और आपको सरकार पहले चरण में 5 लाख और दूसरे चरण में 10 लाख का ब्याजमुक्त लोन देंगे’।

गोरखपुर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में पहुंचे स्थानीय लोग।
गोरखपुर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में पहुंचे स्थानीय लोग।

जटायु सरंक्षण केंद्र का हुआ लोकार्पण, सोनबरसा में बनेगा नया थाना

गोरखपुर के कैंपियरगंज में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जटायु संरक्षण केंद्र का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘जटायु गिद्धराज प्रजाति का एक महत्वपूर्ण पक्षी है जिसने रामायण काल में सबसे पहले नारी गरिमा की रक्षा करते हुए अपना बलिदान दिया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से राम मंदिर परिसर में बड़ी भव्य प्रतिमा गिद्धराज जटायु की लगी है। यह प्रकृति और परमात्मा के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का एक माध्यम है। सोनबरसा में बने प्राथमिक विद्यालय को जरूर देखिए कि विद्यालय कैसा बनना चाहिए।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने बताया कि 57 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय की व्यवस्था प्रारंभ की गई है ताकि सरकारी प्रमाण पत्र से लेकर तमाम सुविधाएं प्राप्त करने को ग्रामीण नागरिकों को न भटकना पड़े। सोनबरसा गांव में आदर्श सचिवालय बना है।

सोनबरसा में नया थाना बनाने जा रहे हैं। सेक्टौर से लेकर गांगीपुर तक फोरलेन दे रहे हैं लेकिन हमने कहा है कि किसी का मकान नहीं टूटना चाहिए। मकान न टूटे इसके लिए नक्शा बदलकर कर निर्माण कार्य हुआ और मुआवजा भी सर्किल रेट का चार गुना देना तय किया है’।

कार्यक्रम में गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक महेंद्र पाल सिंह, विधायक विपिन सिंह, विधायक प्रदीप शुक्ला, विधायक श्रीराम चौहान, अपर मुख्य सचिव (वित्त) दीपक कुमार, प्रमुख सचिव (लोक निर्माण) जेजे चौहान आदि मौजूद रहे।

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...