शिक्षक दिवस पर नशे में शिक्षक! छात्रा के काटे बाल, हुआ ये एक्शन

Desk. शिक्षक दिवस पर एक शिक्षक ने ऐसी करतूत की कि अब उसे निलंबन का सामना करना पड़ रहा है। मामला मध्य प्रदेश के रतलाम का है। यहां शिक्षक दिवास पर नशे की हालत में एक शिक्षक ने एक छात्रा को बाल काटकर दंडित किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि न्यूज 22स्कोप नहीं करता है। मामला सामने आने के बाद उन्हें निलंबित करने का आदेश दे दिया गया है।

शिक्षक दिवस पर शिक्षक ने छात्रा के काटे बाल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शिक्षक एक स्कूली बच्ची के बाल काट रहे हैं। लड़की लगातार रोती नजर आ रही है और उसका एक सहपाठी उसे सांत्वना देता नजर आ रहा है। घटना सेमलखेड़ी स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि शिक्षक नशे में थे। इस दौरान उन्होंने एक ग्रामीण से बहस भी की।

वायरल वीडियो के बाद आदिवासी विभाग की सहायक आयुक्त ने आरोपी शिक्षक को निलंबित करने का आदेश दे दिया है। बताया जा रहा है कि स्कूल के पास रहने वाला एक स्थानीय व्यक्ति लड़की की चीख सुनकर वहां पहुंचा। वहां पहुंचने पर ग्राामीण ने देखा कि टीचर नशे की हालत में लड़की के बाल काटने में व्यस्त था।

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...