Ranchi : युवको ने कर दी झारखंड पुलिस की धुनाई, फिर हुआ ये…

Ranchi : आज तक पुलिस के द्वारा बदमाशों के साथ मारपीट करने की खबर सुनी होगी पर क्या होगा यदि पुलिस के साथ ही मारपीट हो जाए। ऐसा ही एक मामला राजधानी रांची से निकलकर सामने आ रही है जहां लालपुर थाना की पुलिस के साथ दो युवको ने पिटाई कर दी। हालांकि दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

Ranchi : वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस से हुई थी झड़प

मामला लालपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक जेल मोड़ के पास स्थित न्यूक्लियस मॉल के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा पर इसी दौरान दोनों पुलिस से बहस करने लगे। जिसके बाद पुलिस दोनों को पकड़कर लालपुर थाना ले आई।

ये भी पढ़ें- Breaking : BJP चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा कल आएंगे रांची… 

इसी दौरान पूछताछ के दौरान युवको ने पेट्रोलिंग और ओडी अधिकारी के साथ मारपीट शुरु कर दी। दोनों युवक अपने आप को बड़े नेता होने का रौब दिखा रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवको को हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपियों में से एक युवक पूर्व जेलर का बेटा बताया जा रहा है।

रांची से सौरव सिंह की रिपोर्ट—-

गंडक नहर पुल में गिरी स्कॉर्पियो, कोई हताहत नहीं, जांच में...

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बघउच गंडक नहर पुल के समीप सोमवार की देर रात एक स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन संख्या BR-28P-3165)...

Jharkhand Liquor Audit: CAG ऑडिट में 20 हजार करोड़ के राजस्व...

झारखंड के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की परफॉर्मेंस ऑडिट में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व नुकसान की आशंका जताई गई...

Ranchi Crime: ज्वेलरी शॉप पर फायरिंग की साजिश नाकाम, प्रिंस खान...

रांची में ज्वेलरी दुकान पर फायरिंग की साजिश पुलिस ने नाकाम कर दी। प्रिंस खान के गुर्गे शिवा डोम और उसके सहयोगी को गिरफ्तार...