Ranchi के इस बार में पुलिस के साथ ही गाली-गलौज और धक्का-मुक्की, कई हिरासत में…

Ranchi : राजधानी रांची के एक बार में बार संचालक और कुछ लोगों के द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद मामला बढ़ गया मामले को शांत कराने के लिए पुलिस के कई बड़े पदाधिकारियों को आना पड़ा। पुलिस पदाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़ें-  Ranchi : रघुवर सरकार के दौरान पांच मंत्रियों की आय से अधिक संपत्ति मामले में सुनवाई, कोर्ट ने कहा… 

Ranchi : बार की जांच करने पहुंची थी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार मामला सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित होटल पार्क स्ट्रीट के ग्राउंड फ्लोर में एक बार संचालित है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बार में कुछ अपराधारी जुटने वाले हैं। इसकी सूचना पर सदर थाना प्रभारी दल-बल के साथ जांच करने के लिए पहुंचे थे। पुलिस को जांच करने के दौरान वहां मौजूद बॉडीगार्ड ने उन्हें रोका और अंदर जान से मना करने लगे।

ये भी पढ़ें- Ranchi : वकील गोपाल कृष्ण हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान… 

इसी बीच बार संचालक कुछ आदमियों के साथ आया और पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की और गाली-गलौज करने लगा। संचाकल का कहना था कि बार में सिर्फ उत्पाद विभाग के लोग जांच के लिए आ सकते है पुलिस नहीं। देखते ही देखते मामला और भी बढ़ने लगा। जिसके बाद मामला एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा तक पहुंच गई। एसएसपी के निर्देश पर कई पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले को शांत कराया।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 29 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 29 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Abhishek Bharti Arrest: अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर चतरा में उबाल,...

Abhishek Bharti Arrest, चतरा: पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने चतरा के कचहरी चौक पर प्रदर्शन...

Bihar Sports Infrastructure: ऊर्जा स्टेडियम में बनेगी 10 हजार दर्शकों की...

Bihar Sports Infrastructure, पटना: बिहार में खेल सुविधाओं को विस्तार देने की दिशा में राज्य सरकार ने कई योजनाओं की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री...