Advertisement
Advertisement

Katihar में जहरीली शराब पीने से 2 लोगों ने गंवाई अपनी जान

कटिहार : बिहार सरकार ने पूरी तरह से शराबबंदी कर चुकी है। फिर भी लोग धड़ल्ले से शराब पी रहे हैं। बिहार में आए दिन कहीं शराब पकड़ी जाती है तो कहीं लोग शराब पीते पकड़े जाते हैं। करीब लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत भी हो जाती है। बिहार के कटिहार से एक खबर है। कटिहार में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। हालांकि पुलिस प्रशासन ने अभी जहरीली शराब से मौत की पुष्टि नहीं की है।

आशंका जताई जा रही है कि जहरीली शराब पीने से दोनों की मौत हुई है। एक व्यक्ति अभी भी अस्पताल में भर्ती है। यह घटना बैरिया पंचायत के दिलारपुर गांव की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तीनों लोग साथ में शराब पी रहे थे, जिसके बाद दो की मौत हो गई और एक की हालत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, अमित कुमार, सद्दाम और मोहम्मद बदरुद्दीन नाम के तीन लोग एक साथ शराब पी रहे थे। शराब पीने के बाद अमित और सद्दाम की तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। वहीं, बदरुद्दीन की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज कटिहार के सदर अस्पताल में चल रहा है।

यह भी देखें :

तीनों लोग पी रहे थे शराब

आपको बता दें कि मृतकों के नाम शेख सद्दाम (35 वर्ष) और अमित कुमार साह (24 वर्ष) हैं। वहीं, गंभीर रूप से बीमार मोहम्मद बदरुद्दीन की उम्र 32 साल है। इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों लोग साथ में शराब पी रहे थे। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़े : बिजली की समस्या को लेकर लोगों ने किया मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव का पुतला दहन, स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदर्शन

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...