Rail Accident : बक्सर-पटना रेलखंड पर बड़ा हादसा, 2 हिस्सों में बंट गए मगध एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे

Rail Accident : देश में ट्रेन हादसा रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में ट्रेन हादसा देखने को मिल रहा है। ताजा घटना बिहार से आ रही है। दीनदयाल उपाध्याय-पटना रेलखंड पर बड़ा रेल हादसा हुआ है। मगध एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे दो हस्सों में बंट गई। डुमरांव और रघुनाथपुर स्टेशन के बीच हादसा हुआ है। हादसे से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मिली सूचना के अनुसार, किसी तरह की जान माल की क्षति नहीं हुई है। फिलहाल बक्सर-पटना रेलखंड पर रेल परिचालन बाधित है।

Rail Accident :

गौरतलब है कि मगध एक्सप्रेस नई दिल्ली से पटना जा रही थी। ट्रेन संख्या 20802 डाउन डुमरांव रेलवे स्टेशन से आठ मिनट के विलंब से सुबह 11:00 बजे चली थी। 11.06 बजे यह ट्रेन टुड़ीगंज स्टेशन से आगे बढ़ी। करीब एक मिनट के बाद ही यह हादसा हो गया। मिल रही जानकारी के मुताबिक, किसी तरह की जान-माल की क्षति नहीं हुई है। वहीं, घटनास्थल के लिए रेलवे के अधिकारियों के साथ-साथ जीआरपी और आरपीएफ पुलिस पहुंच गई है। रेल मंत्रालय ने हादसे की जांच के आदेश देकर जांच रिपोर्ट तलब कर ली है।

यह भी देखें :

Rail Accident:

रेलवे की तरफ से बताया जा रहा है कि कपलिंग टूटने की वजह से या हादसा हुआ है। इसके बाद तेज झटके के साथ ट्रेन रुक गई। इस दुर्घटना (Rail Accident) के बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही दानापुर कंट्रोल के अधिकारियों को इस बात की जानकारी मिली उनके बीच भी हड़कंप मच गया। तुरंत ही बक्सर रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार के निर्देश पर मौके पर रेलवे सुरक्षा बल की टीम भेजी गई है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों की सुरक्षा और उनकी सहूलियत के लिए हर तरीके से तत्पर है।

Magadh Express Train 1 22Scope News

Magadh Express Train 2 22Scope News

यह भी पढ़े : एक सरदार ने गुरुद्वारा साहब के लंगर इंचार्ज को दी धमकी

https://youtube.com/22scope

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...