10 Years में 4 गुना हो जाएगी रकम, ग्रामीणों से ठगे गए लाखों

नालंदा: नालंदा साइबर फ्रॉड के लिए सुरक्षित अड्डा बनता जा रहा है। साइबर फ्रॉड एक से एक हथकंडा अपना कर लोगों को अपनी जाल में लपेट रहे हैं और उनकी गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं। इसी कड़ी में साइबर फ्रॉड ने लोगों से दस वर्षों में राशि चार गुना करने का झांसा देकर लाखों रूपये की ठगी कर ली। मामले का खुलासा होने पर लोग हक्के बक्के नजर आ रहे हैं। लोगों ने पुलिस में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

मामला नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का है। लोगों ने बताया कि गांव का ही एक युवक एक फर्जी चिटफंड कंपनी ग्रीन टच प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी के नाम पर लोगों से रूपये जमा करवाता था। उसने लोगों को कहा था कि अभी आप रूपये जमा करेंगे और दस वर्षों में यह राशि चार गुना हो जाएगी।

लोगों ने बताया कि कंपनी के नाम पर कुछ लोग घर घर घूम कर लोगों से प्रति महीना एक हजार दो हजार रूपये जमा करवाते थे। रूपये लेने के बाद वह लोगों को रसीद भी देता था। मामले में एक पीड़िता सरिता देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए रूपये की मांग करने जब एजेंट के पास बिहारशरीफ पहुंचे तो उसने लोगों को गाली गलौज कर भगा दिया वहीं कंपनी का कहीं कोई ऑफिस भी नहीं है। लोगों ने कहा कि शक तभी होने लगा था जब वह गांव छोड़ कर बिहार शरीफ में रहने लगा था फिर भी उसकी बातों पर भरोसा कर लोग पैसा जमा करते थे।

मामले बिंद थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि ग्रामीण से ठग ने करीब 5 से 8 लाख रूपये की ठगी की है। लोगों ने आवेदन देकर गांव के ही एक युवक पर ठगी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने जिस कंपनी का रसीद दिखाया है प्रथम दृष्टया वह फर्जी लग रहा है। फिलहाल मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    DM ने दिया सख्त निर्देश, CMR की करें आपूर्ति अन्यथा की जाएगी कड़ी कार्रवाई

10 Years 10 Years 10 Years 10 Years

10 Years

Saffrn

Trending News

विकास के नए मानक गढ़ रहा बिहार : मानव विकास, गरीबी...

पटना : बिहार ने पिछले दो दशकों में विकास के लगभग सभी प्रमुख सामाजिक एवं आर्थिक संकेतकों पर उल्लेखनीय प्रगति दर्ज करते हुए देश...

ट्रक से 11 हजार लीटर विदेशी शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

आरा : भोजपुर के जिलापदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन...

Dhanbad: जमुआतांड़ में सड़क हादसे ने ली युवक की जान, आक्रोशित...

Baghmara News: धनबाद जिले के बाघमारा इलाके में तेज़ रफ़्तार हाइवा ट्रक की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई और दूसरा...

नशीली इंजेक्शन तस्करी का बड़ा खुलासा, भारी मात्रा में इंजेक्शन के...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर मद्य निषेध और राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर जिले में प्रतिबंधित...

मोतिहारी में बुलडोजर एक्शन, छतौनी चौक से ढाका रोड तक चला...

मोतिहारी : मोतिहारी शहर में जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बड़े पैमाने पर बुलडोजर एक्शन चलाया गया। शहर के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img