छात्रों को दिए जाने वाले नि:शुल्क स्कूल बैग व पाठ्य सामग्री वितरण में धांधली

बेतिया : बेतिया के मझौलिया प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय डुमरी महानवा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद शिक्षा विभाग बिहार सरकार द्वारा छात्रों को दिए जाने वाले नि:शुल्क स्कूल बैग और पाठ्य सामग्री वितरण में राजकीय मध्य विद्यालय डुमरी महानवा के छात्रों से अवैध वसूली को लेकर अभिभावकों एवं छात्रों ने मंगलवार को जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण हेमंत कुमार, शेषनाथ प्रसाद, हरिओम सहनी, गुलसन सिंह, रामशंकर साह, मुहम्मद जावेद, बबन पटेल ने प्रदर्शन किया।

वहीं नेहा कुमारी, सोनी कुमारी, रानी कुमारी, अंशु कुमारी, आलिया खातून, राजीना खातून, जुलेखा खातून, स्यामली कुमारी, बबिता कुमारी, अंजु कुमारी और बेबी कुमारी आदि छात्राओं ने बताया कि स्कूल बैग देने के नाम पर शिक्षक धर्मेंद्र सिंह और  जंगबहादुर पटेल द्वारा अवैध वसूली की गई है। छात्राओं ने आरोप लगाया कि जिसने नजराना नहीं दिया उसको नि:शुल्क स्कूल बैग नहीं दिया गया। छात्राओं ने इस अवैध वसूली में प्रधानाध्यापक प्रतिमा देवी को भी शामिल बताया है। वहीं मुन्नी कुमारी, सुमन कुमारी, रानी कुमारी, निधि कुमारी और पुनिता कुमारी सहित दर्जनों छात्राओं ने बताया कि धर्मेंद्र सर नजराना नहीं देने पर कहते हैं कि बैग नहीं मिलेगा जहां जाना है जाओ। विभाग का ही आदेश है कि राशि लेकर स्कूल बैग देना है।

यह भी देखें :

बताते चलें कि इसके पूर्व में भी धर्मेंद्र सिंह और उर्दू शिक्षक आपस में मारपीट किए थे। जिसमें दोनों शिक्षकों का प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफ्फिजुल रहमान द्वारा वेतन अवरुद्ध किया गया था। सूचना पाकर विद्यालय में पहुंचे मुखिया पुत्र उपेंद्र कुमार ने आक्रोशित ग्रामीणों एवं छात्रों को शांत कराया। प्रधानाध्यापक प्रतिमा देवी और शिक्षक धर्मेंद्र सिंह को शिक्षक धर्म के मर्यादा का पालन करने और अवैध वसूली पर रोक लगाने का बात कही। उन्होंने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों पर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की। बताते चलें कि शिक्षक धर्मेंद्र सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को डरा धमकाकर विद्यालय से भगाने का प्रयास किया जा रहा था। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफ्फिजुल रहमान ने बताया कि घटना की जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : परिजन के साथ नहाने गए नौ साल की बच्चे की मौत

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...