जुआ खेलते हुए JDU प्रखंड अध्यक्ष समेत 14 गिरफ्तार, विदेशी शराब भी…

नालंदा: नालंदा पुलिस ने छापेमारी कर जुआ खेलने के आरोप में जदयू प्रखंड अध्यक्ष समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया है वहीं पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में विदेशी शराब, ताश समेत कैश भी बरामद किया है। कार्रवाई नालंदा के बिहार थाना की पुलिस ने अंबेर चौके के पास स्थित मधुसूदन कुमार सिन्हा के मकान में की और लोगों को गिरफ्तार किया। मामले में डीएसपी नुरुल हक़ ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मधुसूदन कुमार सिन्हा के मकान में जुआरियों और शराबियों का जमावड़ा लगा हुआ है।

सूचना के आधार पर बिहार थाना की पुलिस ने छापेमारी की जहां से जदयू नेता समेत 14 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में विदेशी शराब समेत कैश और ताश भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उक्त जगह पर पहले एक विद्यालय संचालित होता था जहां अब जुआरियों का अड्डा है। मौके से पुलिस ने करीब दो लाख अट्ठासी हजार रुपया और करीब 292.32 लीटर शराब बरामद किया है।

मौके से 9 मोटरसाइकिल और चौदह बाइक भी पुलिस ने जब्त किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान अस्थावां प्रखंड के जदयू प्रखंड अध्यक्ष सीताराम प्रसाद, मधुसूदन कुमार, संजय कुमार, नृपेंद्र कुमार, ईशान प्रकाश, संजीव कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सतीश कुमार, जितेंद्र कुमार, राकेश कुमार के रूप में की गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    नवादा में Villagers देते हैं पहरा, बिना आधार कार्ड के नहीं घुस सकता कोई गांव में…

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

JDU JDU JDU

JDU

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...