गया पुलिस व STF की बड़ी कार्रवाई, हथियार बिक्री करने वाले एक सदस्य गिरफ्तार

गया : गया पुलिस और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों का खरीद बिक्री करने वाले गिरोह के एक सदस्य को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा अपराधी भागने में सफल रहा। गया के डेल्हा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप के रहने वाले अमन राज को दो देसी कट्टा और एक थरनेट के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य सरगना सोनल यादव भागने में सफल रहा।

इस मामले में डीएसपी धमेंद्र भारती ने बताया कि गया पुलिस और एसटीएफ को सूचना मिली थी कि डेल्हा थाना क्षेत्र में हथियार की सप्लाई की जा रही है। इस दौरान टीम बनाकर छापेमारी की गई जहां बस स्टैंड के समीप एसबीआई गली में पुलिस को देखकर कुछ युवक भागने लगे तभी अमन राज को एक बोरा के साथ पकड़ा गया। बोरा में दो देसी कट्टा और एक थरनेट रखा हुआ था। जिसके बाद अमन राज को गिरफ्तार किया जबकि दूसरा जो मुख्य सरगना है, वह सोनल यादव है, वह भागने में सफल रहा। दोनों अपराधियों का पुराना इतिहास भी रहा है। फिलहाल अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़े : सड़कों पर चलती है हल, महिलाएं करती हैं धान की रोपनी

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन...

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ विशेष PMLA...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026: जैक 9वीं और 11वीं...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026, रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी...

ED Raid GST Fraud: बोगस बिलिंग और फर्जी कंपनियों का नेटवर्क!...

ED Raid GST Fraud, : सैकड़ों करोड़ रुपये के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई...