Akhilesh Yadav का CM Yogi पर हमला, बोले- मठाधीश और माफिया में ज्यादा अंतर नहीं होता

डिजीटल डेस्क: Akhilesh Yadav का CM Yogi पर हमला, बोले- भाजपा सरकार के संरक्षण में अयोध्या में जमीनी की हो रही लूट। समाजवादी पार्टी मुखिया Akhilesh Yadav ने गुरूवार को उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला। Akhilesh Yadav का CM Yogi के कामकाज की शैली पर सवाल उठाए और कहा कि CM Yogi ने यूपी को फर्जी एनकाउंटर का केंद्र बना दिया है।

सपा मुखिया Akhilesh Yadav ने ‘कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा सरकार के संरक्षण में अयोध्या में जमीनों की कालाबाजारी हो रही है। भाजपा के नेता और अधिकारी वहां की जमीन लूट रहे हैं। वे जब अयोध्या को लूट सकते हैं तो वे कुछ भी कर सकते हैं। जान लीजिए कि मठाधीश और माफिया में ज्यादा अंतर नहीं होता’।

Akhilesh Yadav बोले – भ्रष्टाचार पर भाजपा का यही जीरो टॉलरेंस है?

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया Akhilesh Yadav ने कहा कि- ‘सरकारी संरक्षण में अयोध्या में सबसे बड़ी लूट हुई है। भाजपा के नेताओं ने सेना की जमीन तक को बेच दी। फायरिंग रेंज की जमीन भी भाजपा नेताओं ने बेच दी है।

अयोध्या के किसानों की जमीन भाजपा नेताओं को मिली और जमीन लेने वालों की रजिस्ट्री मेरे पास है। घोटाले के लिए रेलवे का अलाइनमेंट बदला जा रहा है और सरकार ने किसानों को मुआवजा नहीं दिया। क्या यही भ्रष्टाचार पर भाजपा का जीरो टॉलरेंस है?’

Akhilesh बोले – जहां लूट होगी, वहां विकास नहीं होगा, चाहे अयोध्या क्यों ना हो

Akhilesh Yadav ने आगे कहा कि ‘अयोध्या को लेकर हम कोई पहली बार मीडिया ब्रीफिंग नहीं कर रहे हैं। हम समय-समय पर जानकारी देते रहे हैं कि अधिकारी और नेता लूट में लगे हैं। जहां लूट होगी, वहां विकास नहीं होगा। ये बात सिर्फ अयोध्या की नहीं है। बाकी कुछ जगहों पर भी यही हाल है। प्रदेश सरकार ने गरीब किसानों से जमीन लेकर अपने लोगों को दे दी।

मेरे पास अधिकारियों और नेताओं की पूरी लिस्ट है। किसानों से जमीन लेने के बाद सर्किल रेट बढ़ाए गए। जमीन का मार्केट वैल्यू क्या है ? फिर सर्किल रेट कब बढ़ाया ? ये तो अपने लोगों को फायदा पहुंचाना चाहते थे। रजिस्ट्री की जो कॉपी दी गई है, उसमें सबकी फोटो लगी है’।

सपा मुखिया अखिलेश यादव
सपा मुखिया अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav का दावा –सपा सरकार बनने पर वर्ल्ड क्लास बनेगी अयोध्या

सपा प्रमुख Akhilesh Yadav ने इसी क्रम में आगे कहा कि – ‘अयोध्या को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए दिमाग चाहिए। दो साल बाद सपा सरकार में अयोध्या वर्ल्ड क्लास बनेगी। भाजपा के राज में विकास नहीं, केवल लूट है। क्या इनका जीरो टॉलरेंस यही है कि जमीन लूट रहे हैं। विकास के लिए दिमाग लगाना पड़ता है।

जब दो साल बाद हमारी सरकार आएगी तो हम तब सबकी जांच करवाएंगे और उचित मुआवजा देंगे। मठाधीश और माफिया में ज्यादा अंतर नहीं होता है। एनकांउटर को लेकर झूठी कहानी पढ़ी जा रही है। मंगेश यादव की हत्या की गई। सब जानते हैं कि उसे घर से उठाकर ले जाया गया।

इन्हें मंगेश की मां और बहन का दर्द नहीं समझा में आ रहा है। चप्पल में एनकांउटर कर दिया गया। सभी एनकांउटर पर सवाल उठ रहे हैं। नोएडा में भी एनकांउटर फर्जी हुए। भाजपा ने यूपी को फर्जी एनकांउटर का सेंटर बना दिया है’।

Mudma Jatra 2026: मुड़मा जतरा की सुरक्षा को लेकर मंत्री शिल्पी...

Mudma Jatra 2026, रांची: ऐतिहासिक 40 पड़हा मुड़मा जतरा के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता...

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...