Advertisement
Advertisement

‘अब सड़क समस्या से लोगों को जल्द मिलेगी निजात’

पटना : बिहार में सड़क जाम बहुत बड़ी समस्या है लेकिन अब इस समस्या से लोगों को बहुत जल्द निजात मिलने वाला है। दरअसल, अब वेब और मोबाइल आधारित प्लेटफॉम के माध्यम से ट्रैफिक मैनेजमेंट सड़क सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं से जुड़ी जानकारी रीयल टाइम बेसिस पर लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए आज बिहार पुलिस एवं MapmyIndia CE Info Systems Limited के बीच समझौता ज्ञापन यानिकी एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ। यह हस्ताक्षर मैपल्स मैप माई इंडिया के मार्केटिंग वाइस प्रेसिडेंट अली रिजवी और यातायात एडीजी सुधांशु कुमार ने की।

एडीजी सुधांशु कुमार के मुताबिक, MapmyIndia एक स्वदेशी कंपनी है जो 27 वर्ष पुरानी है। इस कंपनी ने राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल मैपिंग डाटा बेस विकसित किया है। लगभग सभी चार व्हीलर निर्माता कंपनी के साथ इसका टाईअप है। यह प्लेटफॉर्म बिहार राज्य के सभी नागरिकों के लिए उपलब्ध होगा। उनसे प्राप्त ट्रैफिक संबंधी सलाहों सूचनाओं को मानचित्र आधारित पृष्ठभूमि के साथ बिना विलम्ब के सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी शुरुआत एक अक्टूबर से पूरे बिहार में कर दी जाएगी।

आपको बता दें कि यह सिस्टम कैसे काम करेंगा और इसका लाभ आप और हम कैसे उठाएंगे। यातायात से संबंधित उपरोक्त सूचनाओं को यातायात पुलिस एवं सड़क के उपयोगकर्ताओं द्वारा जिलावार Whatsapp ग्रुप के माध्यम से MapmyIndia के ट्रैफिक इवेंट मैनेजमेंट ग्रुप को पोस्ट किया जाएगा। जो पुनः इनके द्वारा Real time basis पर Map पर अपलोड किया जाएगा। मुख्यतः तीन माध्यमों से ये सूचनाएं MAP/Mapple App के माध्यम से आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जाएगी।

1. Basic Map

2. पुलिस द्वारा अद्यतन की गई जानकारियां

3. आम नागरिक का यातायात प्रबंधन में फीडबैक प्राप्त कर।

यातायात संबंधी सूचनाएं जो सहज एवं सुलभ रूप से उपलब्ध होंगी

सड़क नेटवर्क की वर्तमान स्थिति यथा जल जमाव, सड़क की स्थिति और खतरे, ग्रिडलॉक, ट्रैफिक लाइट की विफलता, सड़क बंद होना और डायवर्जन की सूचना। आकस्मिक स्थिति यथा जुलूस, विरोध प्रदर्शन, रैलियों, वीआईपी मूवमेंट और दुर्घटनाएं आदि की सूचना। सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी जैसे ब्लैकस्पॉट, खतरनाक मोड़, निर्धारित गति सीमा, गति-अवरोधक, दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, अन्य Vulnerable Points आदि की सूचना। सामान्य जानकारी यथा हॉस्पीटल / ट्रॉमा सेन्टर, रेस्टोरेंट, पेट्रोल पम्प, रेलवे स्टेशन, टूरिस्ट पैलेस, धार्मिक स्थल, पार्किंग क्षेत्र, वेंडिंग निषिद्ध क्षेत्र, सीसीटीवी कैमरा का पोजिशन, आदि की सूचना। पुलिस प्रशासन को ये सूचनाएं केन्द्रीकृत डैशबोर्ड पर उपलब्ध होगी जिससे प्रभावी यातायात प्रबंधन में सहुलियत होगी।

इन सूचनाओं को किया जाएगा अपडेट

अलग-अलग कारणों के चलते धरना प्रदर्शन, खराब रोड के कारण यातायात डायवर्जन की सूचना अपडेट करना। सड़क सुरक्षा संबंधी सूचना जैसे ब्लैक स्पॉट, खतरनाक मोड़, दुर्घटना संभावित स्थलों की सूचना अपडेट करना। आमजन के लिए जरूरी नजदीकी सुविधाओं अस्पताल, रेस्टोरेंट, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा, पर्यटक स्थलों के नाम और धार्मिक स्थलों के नाम की जानकारी। डायवर्जन के लिए कम से कम दूरी वाले सुरक्षित सड़क मार्ग को प्रदर्शित करना। उपयोगकर्ताओं के जरूरी स्थानों तक पहुंचने में मदद करने के लिए पीओआई (प्वाइंट्स ऑफ इंटरेस्ट) नेविगेशन का प्रयोग करना। गति-सीमा, पार्किंग स्थल, ट्रैफिक लाइट की जानकारी अपडेट करना

यह भी देखें :

विशेष प्रावधान

राज्य अंतर्गत होनेवाले किसी भी पर्व त्योहार, धार्मिक अनुष्ठान, राजनीतिक रैलियों, स्वतंत्रता/गणतंत्र दिवसों पर एवं अन्य विशेष परिस्थितियों में यातायात व्यवस्था में किये गए परिवर्तनों से संबंधित सूचनाएं/Advisory Short Notice पर अद्यतन की जा सकेगी।

प्रशिक्षण एवं जन-जागरूकता

राज्य के सभी थानों के थानाध्यक्षों/पुलिस पदाधिकारियों को Mapple App पर डाटा अपलोड करने इससे संबंधित तथ्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। थाना/अन्य सामाजिक संस्थानों के माध्यम से सामान्य लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़े : पिस्टल के बैरल में फंसी थी गोली, निकालने के प्रयास में हुई फायरिंग

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Weather Update: छठ 2026 पर झारखंड में साफ रहेगा मौसम, अर्घ्य...

 Jharkhand Weather Update: छठ पूजा पर झारखंड में मौसम साफ रहने का अनुमान है। 15 और 16 नवंबर को बारिश की संभावना नहीं, न्यूनतम...

आज का राशिफल और पंचांग 13 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 13 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

RK Sinha Shraddha Karma: आरके सिन्हा के श्राद्धकर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री...

RK Sinha Shraddha Karma, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...