Giridih : घर का ताला तोड़कर 4 लाख के सामान ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस…

Giridih : गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र के माल्डा पंचायत के सिरी गांव में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर लगभग 4-5 लाख रुपये की सामानों की चोरी कर ली। प्रिंस कुमार के घर में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर और कई महंगे सामान सहित 20 हजार रुपये नगद चोरी कर ली।

Giridih : करमा महोत्सव में भाग लेने गए थे घरवाले

चोरी किये गए सामानों में सोने के चैन, दो लॉकेट, दो जोड़ा कान बाली, चांदी का बाला, दो जोड़ा पायल, लरछा व चांदी के हंसुली समेत अन्य घरेलू सामानों की चोरी कर ली गई। घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने घर से कुछ दूरी पर ही कपड़े का बक्सा और अन्य सामानों को फेंक दिया और फरार हो गए।

ये भी पढ़ें- Ranchi पुलिस का गजब फरमान, पूजा पंडाल के निर्माण कार्य को कराया बंद और… 

बता दें कि जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया गया उस वक्त रात में सभी परिवार घर से कुछ दूरी पर आयोजित करमा महोत्सव में भाग लेने गए थे। जब वे देर रात को लौट कर आए तो घर के सभी सामान बिखरे पड़े थे। अहले सुबह भुक्तभोगी के द्वारा गावां थाना में आवेदन देकर करवाई की मांग की गई। मामले में थाना प्रभारी महेश चंद्र ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

गिरिडीह से सागर गुप्ता की रिपोर्ट—-

Bhabua 400 Teachers Samman: शिक्षकों के सम्मान समारोह में बड़ा ऐलान,...

Bhabua 400 Teachers Samman: प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के 85 निजी विद्यालयों के...

Wildlife Week Ranchi Walkathon: रांची में 3 हजार लोगों ने लगाई...

Wildlife Week Ranchi Walkathon: वन्यजीव संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड सरकार की ओर...

Asian Games 2026 Gold: झारखंड की 4 हॉकी बेटियों से मिले...

Asian Games 2026 Gold, रांची: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली झारखंड की...