Advertisment

जनता दरबार में 2 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन, एक नए मामले में नोटिस

नवादा : रजौली थाना में शनिवार को अंचलाधिकारी मो. गुफरान मजहरी एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया जाता था। इस दौरान अंचल नाजिर शिवशंकर कुमार भी मौजूद रहे। सीओ ने बताया कि अंचल क्षेत्र से जमीन से संबंधित विवाद के तीन मामले जनता दरबार में पहुंचे थे। जिसमें घसियाडीह निवासी टिंकू कुमार का जमीनी विवाद राहुल मांझी, अमावां पूर्वी पंचायत निवासी राजाराम चौधरी का जमीनी विवाद सत्येन्द्र यादव एवं तिलैया गांव निवासी मथुरा दास का जमीनी विवाद रविंद्र कुमार के साथ था।

जनता दरबार में घसियाडीह और अमावां पूर्वी से आए दो मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया एवं तिलैया गांव से एक मामले में द्वितीय पक्ष की अनुपस्थिति के कारण उसे नोटिस किया गया है। उन्हें अगले शनिवार को लगने वाली जनता दरबार में हाजिर होने को कहा गया है। बताते चलें कि सरकारी निर्देशानुसार प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार लगा कर विवादित मामलों का निष्पादन अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष के द्वारा करना है। प्रत्येक शनिवार की तरह इस बार भी जनता दरबार लगाया गया।जिसमें रैयती भूमि से संबंधित विवादों को निराकरण किया गया।साथ ही आमलोगों से अपील किया गया कि वे जमीन से सम्बंधित विवाद को लेकर आपस मे झगड़ा न करें,बल्कि थाना परिसर में लगने वाले जनता दरबार में आएं।

यह भी पढ़े : रजौली पुलिस ने विदेशी शराब के साथ 3 तस्कर को किया गिरफ्तार

यह भी देखें :

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

JPSC Student Protest Update: रांची में छात्र आंदोलन के बीच नया...

JPSC Student Protest Update: राज्य सरकार ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC), झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) और अन्य भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों...

Kolhan University Protest: कोल्हान यूनिवर्सिटी की लेटलतीफी पर सड़क पर उतरे...

Kolhan University Protest: AJSU छात्र मोर्चा ने बुधवार को कोल्हान यूनिवर्सिटी में एकेडमिक सिस्टम और सेमेस्टर शेड्यूल में लगातार हो रही देरी को लेकर डिप्टी...

Gumla Development News: आयुष्मान भवन से KGBV तक पहुंचे DDC, गुणवत्ता...

Gumla Development News: डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर (DDC) अनिमेष रंजन ने बुधवार को रायडीह और घाघरा ब्लॉक का दौरा किया। उन्होंने वहां चल रही विकास योजनाओं...