आरा : भोजपुर समाहरणालय स्थित सभागार में जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में ईद मिलाद-उन-नबी, अनंत चतुर्दशी एवं विश्वकर्मा पूजा-2024 के अवसर पर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की गई। इस बैठक में जिलाधिकारी द्वारा संबोधन में कहा गया कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि हर साल की तरह इस बार भी इस पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। उनके द्वारा शांति समिति की बैठक में भाग लिए सभी सदस्य से इस त्योहार में निकलने वाली जुलूस को लेकर होने वाली समस्या या किसी भी तरह के सुझाव को गंभीरता पूर्ण सुना। साथ ही जिला प्रशासन के तरफ से की गई तैयारियां के बारे में भी सभी सदस्य को अवगत कराया।
जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने कहा कि इस बार हमलोग ने भीड़ और जुलूस का नियंत्रण अच्छी तरह हो सके। इसके लिए सुरक्षा बल के साथ कैमरा और ड्रोन की भी समुचित व्यवस्था की गई है ताकि जुलूस के समय कड़ी निगरानी रखी जा सके। साथ ही जिला प्रशासन के द्वारा जुलूस के समय ट्रैफिक नियंत्रण, बैरिकेडिंग और बिजली आपूर्ति के संबंध में प्रशासन के तरह से की गई तैयारियों के बारे में अवगत करवाया। साथ ही सोशल मीडिया पे फेक न्यूज जैसी समस्या से निपटने के लिए जिलाधिकारी के द्वारा प्रखंड स्तर पर बीडीओ, सीओ और एसएचओ एवं अनुमंडल स्तर पर एसडीओ और एसडीपीओ को सजग रहने को निर्देशित किया गया।
यह भी देखें :
साथ ही जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस बार जुलूस में बड़ी गाडियों की जगह छोटी गाड़ी का उपयोग करेंगे। डीजे का उपयोग नहीं किया जाएगा। साफ-सफाई के लिए नगर निगम को निर्देश दिया गया। इस बैठक में नगर आयुक्त, नगर निगम, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, पीरो, जगदीशपुर,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आरा सदर, पीरो, जगदीशपुर और शांति समिति के सभी सदस्य आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़े : पंखे की कुंडी से लटका मिला नवविवाहिता का शव
नेहा गुप्ता की रिपोर्ट



















