प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमशेदपुर दौरा: छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी, 21 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, जहां वे सुबह 10 बजे छह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देशभर के दो करोड़ लाभुकों को पहली किस्त जारी करेंगे, जिनमें झारखंड के 40 लाख लाभुक शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री 21 हजार करोड़ रुपए की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इनमें 16.7 करोड़ की लागत से बने 4 रेलवे अंडरपास, मधुपुर में 7.4 किमी लंबे बाईपास का निर्माण, और हजारीबाग टाउन में कोचिंग डिपो का शिलान्यास शामिल है। इसके साथ ही गुमला और सिमडेगा जिलों के बीच 24.4 किमी लंबे डबल ट्रैक का भी लोकार्पण किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी एक किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे और उसके बाद गोपाल मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...