पटना : राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का बिहार विधानसभा चुनाव समय से पहले होने पर बड़ा बयान दिया है। हमारी पार्टी 243 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही है। इसका मतलब यह नहीं है कि हम 243 सीटों का चुनाव लड़ेंगे। विधानसभा चुनाव पहले होने पर उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा नहीं लगता कि विधानसभा के चुनाव पहले होगा।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अगर विधानसभा चुनाव समय से पहले होगा तो मैं तैयार हूं। विपक्ष के लोगों को घबराना चाहिए कल भी चुनाव होगा तो हम लोग तैयार हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा भी बिहार के दौरे पर निकलेंगे। यात्रा की शुरुआत अरवल जिला के कुर्था में शहीद जगदेव बाबू की धरती से शुरू होगा। 25 सितंबर से यात्रा पर निकलेंगे। यात्रा का नाम बिहार यात्रा होगा।
यह भी देखें :
आपको बता दें कि 25 तारीख को अरवल औरंगाबाद में यात्री होगी। 26 तारीख को औरंगाबाद और रोहतास में रहेंगे। 27 तारीख को रोहतास और भोजपुर रहेंगे। 29 तारीख को छपरा में रहेंगे। यह प्रथम चरण का कार्यक्रम की घोषणा की गई है। दूसरे चरण के बिहार यात्रा की घोषणा बाद में होगी।
यह भी पढ़े : राज्यसभा से निर्वाचित होने के बाद नीतीश से मिले उपेंद्र कुशवाहा और मनन मिश्र
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट


















