Advertisment

Samastipur Police का संवेदनहीन चेहरा: नदी में बरामद शव को पुलिस ने बहा दिया

समस्तीपुर: बिहार के मुखिया नीतीश कुमार और बिहार पुलिस के मुखिया कहते नहीं थकते हैं कि पुलिस की कार्यशैली बदलें और पीपल फ्रेंडली पुलिसिंग करें लेकिन यह बात शायद बिहार के पुलिसकर्मियों को हजम नहीं हो रहा है। तभी तो आए दिन कभी पुलिस का बर्बर चेहरा कभी संवेदनहीन चेहरा सामने आते रहता है। ताजा मामला समस्तीपुर से है जहां नदी में तैरता हुआ शव बरामद होने के बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा कर आगे की कार्रवाई करने के बजाय उसे नदी में बहा दिया।

मामले में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि नदी किनारे बरामद शव को पुलिसकर्मी ने रस्सी से बांध कर मंझधार में बहा दिया। मामला समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर छतौना की है जहां लोगों ने नदी में एक शव होने की सूचना मुफस्सिल थाना की पुलिस को दी। नदी में शव की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान डायल 112 की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा था जिससे दुर्गन्ध आ रही थी।

शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को वहीं रस्सी से बांध कर नदी के मंझधार में बहा दिया। पुरे मामले का किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि वे खुद शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची थी। लेकिन तब तक शव पानी में बह चुका था। जिसके बाद वह पुलिस टीम के साथ वापस लौट गई। वहीं समस्तीपुर के एएसपी संजय कुमार पांडेय ने कहा कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन शव पानी की तेज धार में बह कर चली गई थी। आसपास के थानों को सूचित किया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Dial 112 के चालक ने किया काम बंद, वरीय अधिकारी पर लगाया आरोप…

समस्तीपुर से आर के रौशन की रिपोर्ट

Samastipur Police Samastipur Police Samastipur Police Samastipur Police

Samastipur Police

JPSC Scam CID Arrest: रांची में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, JPSC...

JPSC Scam CID Arrest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मंगलवार को...

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...