पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय में आज बैठक चल रही है। इस बैठक से बिहार सरकार के मंत्री व जदयू के वरिष्ठ नेता विजेंद्र यादव की नाराजगी की खबर निकलकर आ रही है। बता दें कि पार्टी की तरफ से पोस्टर लगाया गया था लेकिन मंत्री विजेंद्र यादव की इस पोस्टर में फोटो नहीं था, इससे नाराज होकर वह बैठक से बाहर हो गए और मीडिया के सामने ही एक बड़ा बयान दे दिया। मंत्री विजेंद्र यादव ने गुस्से में कहा कि मैं जदयू में नहीं हूं। इसके बाद सियासी खलबली मच गई। विजेंद्र यादव सीएम नीतीश कुमार के काफी पुराने साथ हैं।
यह भी पढ़े : ‘नीतीश के रहते अल्पसंख्यक समाज के साथ नहीं हो सकता है गलत’
यह भी देखें :
विवेक रंजन की रिपोर्ट


















