Railway में नौकरी दिलाने के फर्जी गोरखधंधा में एक और गिरफ्तार, कई फर्जी कागजात…

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में रेलवे में नौकरी देने का फर्जी गोरखधंधा का मामले का बीते दिनों बड़ा खुलासा हुआ था। मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड सचिन्द्र शर्मा उर्फ़ दादा को गिरफ्तार किया था साथ ही पुलिस ने मामले में बोकारो से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार मामले में एक प्रसिद्द गायिका सोनू मुस्कान का नाम भी सामने आया था। मामले में मुजफ्फरपुर के एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बीते दिनों फर्जी नौकरी मामले में कुछ पीड़ित युवकों की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू की।

पीड़ित के बताये अनुसार पुलिस ने सासाराम और तफ्तीश के ट्रेनिंग सेंटर में जब जांच की तो वहां से पुलिस ने कुछ फर्जी डाक्यूमेंट्स के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बोकारो के ट्रेनिंग सेंटर से बोकारो स्टील सिटी का फर्जी आईकार्ड बरामद किया है। पूछताछ में गिरफ्तार युवक अमित कुमार उर्फ़ लव ने बताया कि उसका काम है कैंडिडेट्स का मेडिकल और डाक्यूमेंट्स फर्जी तरीके से वेरीफाई करवाना। वह बोकारो स्टील प्लांट का फर्जी आईकार्ड दिखा कर अंदर जाता था और कैंडिडेट्स का मेडिकल टेस्ट करवाता था।

एएसपी ने बताया कि और भी कई महत्वपूर्ण कागजात बरामद किया गया है। पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर ट्रेनिंग से जुड़ा किताब, रेलवे से जुड़ा इंडेक्स, फर्जी रूल्स बुक समेत कई और कागजात बरामद किया है। एएसपी ने बताया कि इस बड़े फ्रॉड का खुलासा मुजफ्फरपुर के रहने वाले सौरव और मोहन के बेला थाना में दिए आवेदन के बाद जांच के दौरान हुआ। दोनों युवकों ने पुलिस को दिए अपने आवेदन में बताया था कि शहर के ही कुछ लोगों ने उससे रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर करीब सात से आठ लाख रूपये ठग लिए थे। मामले में पुलिस ने अब तक मास्टरमाइंड सचेन्द्र शर्मा समेत दो को गिरफ्तार किया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos 

यह भी पढ़ें-    Jharkhand से शराब पी कर आने वाले सावधान! नवादा में पकड़े गए 21 व्यक्ति

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Railway Railway Railway Railway

Railway

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...