बाबूलाल मरांडी ने पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल के 100 दिनों की गिनाई उपलब्धियां, जनिए क्या-क्या कहा

रांची. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल की 100 दिनों की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि तीसरे कार्यकाल के 100 दिन की उपलब्धियां बेमिसाल हैं। 100 दिन में तीन लाख करोड़ की योजनाएं स्वीकृत हुईं। देश का सम्मान दुनिया में बढ़ा। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी  को उनके जन्मदिन पर और 100 दिनों के कार्यकाल पूरे करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

बाबूलाल मरांडी ने पीएम मोदी की गिनाई उपलब्धियां

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 4 (PMGSY-IV) तहत ₹49,000 करोड़ की केंद्रीय सहायता से 25 000 अनकनेक्टेड गांव में कनेक्टिविटी के लिए 12500 किलोमीटर सड़कों और पुलों के निर्माण/अपग्रेडेशन मंजूर हुई। 50,600 करोड़ की लागत से भारत के सड़क नेटवर्क को मजबूती देना स्वीकृत हुए।

उन्होंने कहा कि रेल यात्रा को तेज और सुविधाजनक बनाने के लिए आठ नई रेलवे लाइन परियोजनाओं को मंजूरी मिली, जिससे 4.42 करोड़ मैन- डेज के रोजगार उत्पन्न होंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि की 17वीं किस्त जारी की गई, जिसमें झारखंड के 30 लाख किसानों के खाते में पैसे पहुंचे। 2024 – 25 की खरीफ फसलों के लिए एमएसपी बढ़ायी गयी। कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड स्कीम का विस्तार हुआ। मौसम और जलवायु अनुकूल भारत बनाने के लिए 2000 करोड़ रुपये के मिशन मौसम को मंजूरी मिली।

पीएम आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर स्वीकृत हुए

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मध्यम वर्ग को बड़ी टैक्स राहत देते हुए 7 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इनकम टैक्स नियमों को संक्षिप्त स्पष्ट और समझने में आसान बनाने के लिए 6 महीने में व्यापक समीक्षा का निर्णय हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर स्वीकृत हुए, जिसमें झारखंड के 113400 लोगों को मकान की स्वीकृत हुई। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत 12 इंडस्ट्रियल जोन बनाने की घोषणा हुई। मुद्रा ऋण की सीमा 10 लाख रुपये से बढ़कर 20 लाख रुपये की गई, जिसमें पुराने ऋण का सफलतापूर्वक भुगतान करने वाले व्यापारियों को लाभ होगा।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि MSMES और परंपरागत कारीगरों के लिए PPP मोड से ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट ऑफ तैयार किए जाएंगे। 2 लाख करोड़ के PM पैकेज की घोषणा हुई, जिसमें युवाओं में रोजगार और कौशल को बढ़ावा मिलेगा। 20 लाख युवाओं को कौशल युक्त बनाने का लक्ष्य है। 1000 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का सुधार होगा। उन्होंने कहा कि पहली बार रोजगार पाने वाले EPFO के तहत आने वाले कर्मचारियों को तीन किस्तों में 15000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। दीनदयाल अंत्योदय योजना(DAY – NRLM) के तहत 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को संगठित कर उनकी आजीविका डिजिटल साक्षरता और सामाजिक विकास के लिए 90 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह (SHGS )बनाए गए हैं।

63000 जनजातीय गांव का होगा विकास

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि OBC दलितों अल्पसंख्यकों और आदिवासियों का सशक्तिकरण प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान 63000 जनजातीय गांव का विकास किया जाएगा, जिसमें 5 करोड़ आदिवासियों की सामाजिक आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 वक्फ संपत्तियों के प्रबंध एवं संरक्षण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और निगरानी के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का विस्तार किया गया, जिसमें 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वृद्धि नागरिकों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त बीमा होगा, जिससे 4.5 करोड़ परिवारों और 6 करोड़ वृद्धि नागरिकों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं, किशोरियों और आदिवासी समुदायों में सिकल सेल डिजीज के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि PM मोदी ने युद्ध के बीच में रूस और यूक्रेन के महत्वपूर्ण यात्राएं की, इटली में जी- 7 शिखर सम्मेलन में भागीदारी हुई।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img