नरेंद्र मोदी को विकसित भारत बनाने की चिंता और विपक्ष को मोदी को हटाने की चिंता:  बाबूलाल मरांडी

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के समक्ष लोजपा युवा मोर्चा और अंबेडकर जन संघर्ष मोर्चा ,अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवम अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम और पूर्व आइजी देव बिहारी शर्मा को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने 8980808080 टॉल फ्री नंबर पर पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस झामुमो राजद के महा ठगबंधन पर बड़ा हमला बोला।

श्री मरांडी ने कहा कि एक तरफ भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विकसित भारत,आत्म निर्भर भारत स्वाभिमानी भारत बनाने की चिंता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 10वर्षों से एक दिन भी बिना छुट्टी लिए राष्ट्र सेवा ,गांव,गरीब, किसान मजदूर महिला आदिवासी दलित पिछड़े सभी के कल्याण केलिए जुटे हैं।

आज भारत का स्वाभिमान,सम्मान दुनिया में बढ़ा है। गरीब कल्याण की योजनाओं के तेज गति से धरातल पर उतरने के कारण पिछले 10वर्षों में 25करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

कहा कि आज गरीबों के पक्के मकान बन रहे। घरों में शौचालय, गैस सिलेंडर, बिजली की सुविधाएं पहुंची। आयुष्मान कार्ड से 5लाख तक के इलाज की व्यवस्था हुई। प्रति व्यक्ति 5किलो अनाज मिल रहे। किसान सम्मान निधि मिल रही।

उन्होंने कहा कि यह विकास और गरीबों का उत्थान विपक्ष को बर्दास्त नही।

कहा कि जिन्होंने वर्षों तक भ्रष्टाचार किया। जिनके डीएनए में भ्रष्टाचार है उन्हे ईमानदार देश सेवक सहन नही।इसलिए आज सारे भ्रष्टाचारी एकजुट हो रहे।

कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा हो रही।बालू पत्थर कोयला लोहा सेना की जमीन लूटने के बाद राज्य सरकार ने युवाओं की नौकरी भी लूट ली।

उन्होंने कहा कि देश की जनता मोदी जी के साथ खड़ी है।
उन्होंने आह्वान किया कि अपने बूथ पर भाजपा को बहुमत दिलाएं। जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से तीसरी बार मोदी सरकार का संकल्प पूरा होगा। झारखंड की 14लोकसभा सीट एवम देश में 400 का आंकड़ा पार होगा।

रंजीत राम ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी जी पर देश को ही नही दुनिया को भरोसा है। उन्होंने पार्टी की सदस्यता दिलाने केलिए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का आभार प्रकट किया।
कहा पार्टी को जीत दिलाने केलिए पूरी ताकत से प्रयास करूंगा।

पूर्व आइजी देव बिहारी शर्मा ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी के कार्यों को बहुत नजदीक से देखा हूं। उन्होंने पारिवारिक क्षति उठाते हुए भी राष्ट्र और झारखंड की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। पार्टी को ऐसे नेतृत्व पर भरोसा है।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में दिलीप करमाली,विशाल राम,अमित श्रीवास्तव,अमित वर्मा,अमरनाथ कुमार,आशुतोष पाठक,रंजन राम,चुन्नू कुमार,शंकर कालिंदी,एहसान रजा,पवन महतो,संजू कुमार आदि शामिल हैं।

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...