CM Yogi : शून्य से शिखर की यात्रा प्रधानमंत्री जी के जीवन का सार

लखनऊ : CM Yogiशून्य से शिखर की यात्रा प्रधानमंत्री जी के जीवन का सार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां जीपीओ स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया।

इसके पूर्व, उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। CM Yogi ने कहा कि शून्य से शिखर की यात्रा प्रधानमंत्री जी के जीवन का सार है। उन्होंने संघर्षों से आगे बढ़कर अपना एक मार्ग बनाया है। शुचिता, कर्मठता एवं ईमानदारी, राष्ट्र के प्रति प्रेम एवं सम्पूर्ण समर्पण का भाव उनके जीवन का हिस्सा है।

CM Yogi बोले – 10 वर्षों में हमने बदलते हुए भारत को देखा

इसी क्रम में CM Yogi ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना सब कुछ भारत माता के चरणों में समर्पित किया है। विगत 10 वर्षों में हमने बदलते हुए भारत को देखा है। एक ऐसा भारत, जो आज अपनी आस्था का सम्मान कर रहा है और दुनिया में एक बड़ी ताकत के रूप में उभर कर विश्व का मार्गदर्शन भी कर रहा है।

CM Yogi ने आगे कहा कि देश में विरासत और विकास की यात्रा एक साथ आगे बढ़ रही है। साथ ही, भारत की 140 करोड़ जनता की आशा और आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। विगत 10 वर्षों में हमने नये भारत का दर्शन किया है।

इस भारत में प्रधानमंत्री जी जैसे सारथी के रूप में एक विकसित भारत की संकल्पना के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर CM Yogi ने कहा कि आज विश्व शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयन्ती और प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन भी है। आज अनन्त चतुर्दशी के पावन कार्यक्रम के साथ ही, गणपति पूजन का समारोह भी सम्पन्न हो रहा है।

CM Yogi ने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आज प्रातःकालीन सत्र में उन्हें जनपद वाराणसी में अनेक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ है। जनपद वाराणसी में रात्रि से ही वर्षा हो रही है, लेकिन लोगों के उत्साह में कमी नहीं है।

कोई भी प्राकृतिक आपदा हमारे कार्य में बाधक नहीं बन सकती। आज काशी में अनेक रचनात्मक कार्यक्रमों स्वच्छता, रक्तदान, मरीजों को फल वितरण कार्यक्रम के साथ ही पीएम विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत टूल वितरण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया गया।

आगामी 25 सितम्बर को अन्त्योदय व एकात्म मानववाद के जनक पं. दीनदयाल उपाध्याय जी एवं 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती है।

लखनऊ के कार्यक्रम में सीएम  योगी और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना
लखनऊ के कार्यक्रम में सीएम योगी और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना

CM Yogi – पीएम की प्राथमिकताओं में है स्वच्छता, सभी बनें स्वच्छ भारत मिशन का हिस्सा

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित अनेक रचनात्मक कार्यक्रमों के साथ हमें जुड़ना होगा। CM Yogi ने कहा कि प्रधानमंत्री के जीवन की प्राथमिकताओं में स्वच्छता है। उन्होंने स्वच्छता को महत्व दिया है। हम सभी स्वच्छ भारत मिशन का हिस्सा बनें। प्रदेश में स्वच्छता के लिए सिंगल यूज़ प्लास्टिक को पूरी तरह से बैन किया गया है।

हम भी इसका हिस्सा बनकर प्लास्टिक का उपयोग न करें। यह पर्यावरण के लिए खतरनाक है। प्लास्टिक स्वास्थ्य पर विपरीत असर डालती है। इसे पूरी तरह से तिलांजलि दें। राष्ट्रीय कार्यक्रमों के साथ जब हम सभी की भागीदारी होती है, तो वह कार्यक्रम सफलता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करता है।

इन राष्ट्रीय कार्यक्रमों में आम जनमानस की भागीदारी अनेक लोगों के लिए प्रेरणादायक होने के साथ-साथ विकास के नए मार्ग भी प्रशस्त करती है। CM Yogi ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के साथ ही, पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में उत्तर प्रदेश ने एक रिकॉर्ड बनाया है।

प्रदेश में लगभग 36 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण के लक्ष्य को पूरा किया गया है। विगत 7 वर्षों में उत्तर प्रदेश में अब तक 210 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण करने में सफलता प्राप्त हुई है।

आज इसका परिणाम भी दिखाई दे रहा है। कार्बन उत्सर्जन को रोकने एवं पर्यावरण को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश के किसानों द्वारा किए गए प्रयासों एवं उनके द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाकर कार्यवाही को आगे बढ़ाया गया। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप कार्बन क्रेडिट के अन्तर्गत 200 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।

इससे 25 हजार किसानों को इस सुविधा का लाभ प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम को विधान परिषद सदस्य भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश मिश्र, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Jharkhand High Court Verdict: धनबाद जमीन रजिस्ट्री मामले में 4 Sub...

झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद जमीन रजिस्ट्री गड़बड़ी मामले में चार पूर्व सब रजिस्ट्रारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई रद्द कर दी। कोर्ट ने निबंधन पदाधिकारी...

Jharkhand Malaria Alert: पश्चिमी सिंहभूम के 86 गांव Red Zone में,...

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के 86 गांव मलेरिया रेड जोन में शामिल। मिशन उदय M 2.0 में 700 पीएफ मरीज मिले, 352 संक्रमितों में...

JSSC Excise Constable Paper Leak: 2400 पन्नों की Chargesheet दाखिल, 179...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में रांची पुलिस ने 2400 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। 179 आरोपी नामजद, जांच में फर्जी...