Saraikela : भारी बारिश का कहर, स्कूल भवन में रहने को मजबूर 50 परिवार और…

Saraikela : चार दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के कारण चांडिल स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना चांडिल डैम से विस्थापित परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। भारी बारिश के कारण विस्थापितों के घरों में पानी घुस गया। जिसके बाद परिवार को लेकर स्कूल भवन में डेरा डालने को मजबूर हो गया। करीब 50 परिवारों के पास खाने के लाले पड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें- Ramgarh में शटर काटकर एटीएम से लाखों के रुपए उड़ा ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस… 

जलमग्न हुए गांव के बाढ़ पीड़ित 50 परिवारों के बीच समाजसेवी सुखराम हेम्ब्रम ने सुखा खाद्य चावल दाल, तेल आदि सामग्री एब तिरपाल विस्थापित लोगों के बीच वितरण किया गया। चांडिल डैम के विस्थापित गांव कालीचामदा समेत कई गांव के कई घरों में मंगलवार को डैम का पानी घुस जाने की सूचना स्वच्छ चांडिल स्वस्थ्य चांडिल के संस्थापक सुखराम हेम्ब्रम ने परिवार के बीच राशन सामग्री और तिरपाल का वितरण किया।

Saraikela : लोगों के लिए अभिशाप बना है चांडिल डैम

टद min 22Scope News

ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के लोगो के लिए चांडिल डैम एक अभिशाप बना हुआ है। दो वक्त की रोटी के लिए विस्तापित लोग हक अधिकार को लेकर टूटे मकान में रहने पर मजबूर हैं। झारखंड सरकार द्वारा 5 साल बीत जाने के बावजूद कोई विस्थापन नीति या आयोग नहीं बनाया गया जिससे लोग 42 बर्ष बीतने के बाद अबतक मुआवजा का राशि नहीं मिला।

ये भी पढ़ें- Saraikela : बीजेपी नेताओं को गांवो में घुसने ना दे आदिवासी-मंत्री रामदास सोरेन का बड़ा बयान… 

जिसके लिए अबतक लड़ाई जारी है। लोग सरकार से उनको उचित जमीन की राशि देने की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर हाथी की झुंड ने आतंक मचा रखा है। जिस मैदान में लोगों ने तिरपाल लगाकर रखा है वहां पानी भरने के बाद सांप, बिच्छू का डर लगा हुआ है। जिसके कारण विस्थापित लोगों में झारखंड सरकार के प्रति नाराजगी है।

 

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के 6 जिलों के अस्पतालों में...

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के जिला अस्पतालों में सर्जिकल सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा तेज कर दी...