DJ संचालक की ईंट पत्थर से कूच-कूचकर हत्या, टंकी से शव बरामद, एक गिरफ्तार

नालंदा : हिलसा थाना इलाके के इंदौत गांव बदमाशों ने डीजे संचालक की ईंट पत्थर से कूच-कूचकर हत्या के बाद शव को शौचालय की टंकी में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। हालांकि हत्या क्यों की गई है इसका खुलासा नहीं हुआ है। जबकि ग्रामीणों में अवैध संबंध में इस जघन्य हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि परिजन लूटपाट की नीयत से हत्या की बात बता रहे हैं। मृतक हिलसा अनुमंडल के चिकसौरा थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी संतोष कुमार है।

परिजनों ने बताया कि वह डेकोरेशन और डीजे का काम करता है। 15 सितंबर को मरांची गांव निवासी विक्कू कुमार चौधरी शादी और जन्मदिन की पार्टी के नाम से डेकोरेशन बुक कराया। इसके बाद वह डेकोरेशन लगाने अपने पुत्र रोहित कुमार के साथ विक्की के एक महिला रिश्तेदार के यहां पहुंचा तो विक्कू उसी के यहां रुक जाने को कहा। रात में विक्कू अपने सहयोगी के साथ मिलकर खेत में ले जाकर पिता-पुत्र के साथ लाठी डंडे और ईंट पत्थर से मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान रोहित बेहोश होकर गिर गया। उसके बाद वह संतोष को घर लाकर हत्या करने के बाद शव को शौचालय की टंकी में फेंक दिया।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि दो दिन बीत जाने के बाद भी जब पिता पुत्र घर नहीं लौटा तो पत्नी ने मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और डेकोरेशन बुक करने वाले युवक को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की और उसने हत्या के बाद शव को शौचालय की टंकी में फेंकने की बात बताई। जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद किया। डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

यह भी पढ़े : नालंदा में एक साथ 5 घरों में चोरी

राजा कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

भूमि अधिग्रहण व आधारभूत संरचना विकास कार्यों में तेजी लाने का...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में उद्योग विभाग व नगर विकास एवं आवास विभाग के साथ...

मोबाइल दुकान चोरी कांड का सफल उद्भेदन : 5 अभियुक्त गिरफ्तार,...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिला के कांटी थाना क्षेत्र के नरसंडा चौक स्थित एक मोबाइल दुकान में 24 मई 2026 को हुई चोरी की घटना...

चास थाना दिवस में 8 भूमि विवादों का निपटारा, पुलिस ने...

Bokaro News: चास थाना परिसर में शुक्रवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान...

मुख्यमंत्री ने कहा- मोदी सरकार के 12 वर्ष विश्वास, विकास व...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा आयोजित...

विकास के नए मानक गढ़ रहा बिहार : मानव विकास, गरीबी...

पटना : बिहार ने पिछले दो दशकों में विकास के लगभग सभी प्रमुख सामाजिक एवं आर्थिक संकेतकों पर उल्लेखनीय प्रगति दर्ज करते हुए देश...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img