Bokaro Murder – पत्थर से कूचकर युवक की हत्या

Bokaro Murder – बोकारो में युवक की पत्थर से कूचकर दर्दनाक हत्या कर दी गई। यह घटना हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर नौ सी0 स्ट्रीट 26 के पास की बताई जा रही है जहां पत्थर से कूचकर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। मृत युवक का नाम ज्योति लाल चौधरी है और वह सेक्टर 9 ए स्ट्रीट-3 का बताया जा रहा है।

रुपयो के लेनदेन में हत्या की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही हरला थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन में जुट गई है। मामले पर हरला इंस्पेक्टर अनिल कच्छप के अनुसार घटना जमीन के खरीद-बिक्री में रूपयो के लेनदेन से जुड़ा हुआ है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी नागेंद्र कुमार, राजेश कुमार व अन्य फरार हो गए।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh – पत्रकार के साथ डॉक्टर ने की मारपीट, विरोध में धरने पर….. 

जानकारी के अनुसार मृतक रविवार रात 9 बजे सेक्टर नौ स्ट्रीट 26 स्थित घटना में आरोपी नागेंद्र कुमार के आवास में रुपए मांगने गया था। इसी मुद्दे पर दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा। इस बीच नागेंद्र का भाई राजेश कुमार अपने अन्य सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचा।

पत्थर से कूचकर सीने पर कई वार

फिर सभी ने मिलकर पानी के पाइप से पीट-पीटकर ज्योति को अधमरा कर दिया। जब वो खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा, तो आरोपियों ने पास रखे बड़े पत्थर से गुप्तांग व सीने पर कई बार प्रहार किया। फिर उसे मरा हुआ समझ मौके से फरार हो गए।

वाइल्ड वादी 15 22Scope News

ये भी पढ़ें- Breaking – तपती गर्मी और लू को देखते हुए राज्य की KG से 8 वीं तक की कक्षाएं स्थगित…… 

आसपास के लोगों की मदद से उसे सेक्टर नौ स्थित ग्लोबल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल की सूचना पर हरला पुलिस मौके पर पहुंची, तो ज्योति की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल बीजीएच ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद से सभी आरोपी अपने ठिकानों से गायब है। हरला पुलिस रविवार रात से अब तक लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है पर कोई सफलता नहीं मिल पाई है।

Hemant Soren News: मां के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन CM...

Hemant Soren News, रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी माता रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन शुक्रवार को जरूरी सरकारी...

Deoghar Robbery: JMM नेता के घर हथियारबंद डकैती, 10 लाख तक...

Deoghar Robbery: झारखंड के देवघर में गुरुवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता ओंकारनाथ बर्णवाल के घर डकैती की वारदात को...

Bihar Women and Child Development Summit: पीएम मोदी की मौजूदगी में...

Bihar Women and Child Development Summit: महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन शुक्रवार...