Advertisment

पितृपक्ष महासंगम : दूसरे दिन पितरों के प्रति उमड़ा जनसैलाब

गया : पितृपक्ष मेला के दूसरे दिन कोने-कोने से देशभर के तीर्थ यात्री अपने पितरों के अर्पण, तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान के लिए पहुंच चुके हैं। जिला प्रशासन की माने तो अबतक एक लाख से अधिक श्रद्धालु तीर्थयात्री गया में पहुंच चुके हैं। तीर्थयात्री विष्णु पाथवे से लेकर रबर दम तक करीब दो किलोमीटर की दूरी में अपने मित्रों के निमित्त पिंडदान कर रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन और पुलिस की ओर व्यवस्था की गई है। विष्णुपद मंदिर से जुड़े सभी घाटों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। सिविल वॉलिंटियर्स तीर्थ यात्रियों की मदद के लिए तत्पर है।

वहीं कंट्रोल रूम से तीर्थ यात्रियों की समस्याओं का हल निकाला जा रहा है। घाट पर एसडीआरएफ की टीम मौजूद है। वहीं एसडीआरएफ की टीम फल्गु नदी में वोट दौड़ा रही है। विभिन्न राज्यों के तीर्थ यात्री पिंडदान की क्रिया प्रक्रिया में जुटे हैं। ब्राह्मण उनके पिंडदान से जुड़े कर्मकांड करने में लगे हैं। तीर्थ यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। फल्गु नदी में तीर्थ यात्रियों के नहाने और तर्पण की बोर्ड लगी है। फल्गु नदी का जो जल है उसी से ही पितरों का तर्पण किया जाता है। इस वजह इस पानी की महत्व अधिक है।

यह भी पढ़े : पितृपक्ष मेले का डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन, तर्पण पुस्तक का हुआ विमोचन

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Gau Samman Aahwan Abhiyan: जमशेदपुर में गौ सम्मान आह्वान अभियान,...

Jamshedpur Gau Samman Aahwan Abhiyan: 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत शहर में एक बड़ा जन-जागरूकता कार्यक्रम और रैली आयोजित की गई। इस अभियान...

Koderma Meghatari Road Accident: मेघातरी घाटी में भीषण हादसा, ट्रक का...

Koderma Meghatari Road Accident: सोमवार देर रात जिले के मेघातरी घाटी इलाके में एक दुखद सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पत्थर...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...