CM Yogi ने अपने आश्रम पहुंचीं दुर्लभ पुंगनूर नस्ल की गोवंश जोड़ी को खूब दुलारा

डिजीटल डेस्क : CM Yogi ने अपने आश्रम पहुंचीं दुर्लभ पुंगनूर नस्ल की गोवंश जोड़ी को खूब दुलारा। देखते ही देखते कुछ ही दिनों में अपने अद्भुत गुणों के साथ ही नन्हें आकार के लिए देश और दुनिया में ख्यातिलब्ध हो चुके दुर्लभ प्रजाति वाले पुंगनूर नस्ल की गोवंश जोड़ी अब उत्तर प्रदेश के गोरखपुर भी पहुंच चुकी है।

नन्हें आकार की इन गायों को शुक्रवार की सुबह गोरखपुर स्थित अपने गोरक्षपीठ आश्रम में CM Yogi आदित्यनाथ ने खूब दुलारा। उनके साथ हिल-मिलकर CM Yogi ने खूब ठिठोली की।

आश्रम के गोवंशीय माहौल ने उन्हें ढलने लायक हर सुविधा मुहैया कराने की हिदायत भी दी। उन्होंने इन दुर्लभ किस्म के गोवंश परिवार वाले सदस्यों की विशेष देखभाल करने की सलाह मौजूद सेवादारों को दी।

CM Yogi ने दुलार-पुचकार कर पुंगनूर गायों को खिलाया चारा

इस क्रम में यहां बता दें कि न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि देश और दुनिया में अपने गोसेवा के लिए प्रसिद्ध गोरखपुर स्थित गोरक्षपीठ में गोवंश का संसार अब और भी समृद्ध हो गया है। देश में अति दुर्लभ नस्ल में शामिल आंध्र प्रदेश की पुंगनूर गाय को भी गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में लाया गया है।

पुंगनूर नस्ल के गोवंश जोड़ी (बछिया और बछड़ा) के मंदिर की गोशाला में आने पर शुक्रवार सुबह गोरक्षपीठाधीश्वर CM Yogi आदित्यनाथ ने बहुत स्नेह किया। आश्रम के सेवादारों से इन दुर्लभ गोवंश सदस्यों के पोषण और दिनचर्या की विस्तार से जानकारी हासिल की।

कहा कि इनकी देखरेख और पोषण में कहीं कोई कमी न रहे एवं इनकी देखरेख में कुछ विशेष अपनापन दिखाया जाए ताकि वे यहां के माहौल जल्दी घुलमिल सकें।

दुलारते हुए बोले CM Yogi – अरे रे रे…तुम्‍हें माई की याद आ रही है ना!

गुरूवार को अपराह्न रामगढ़ ताल स्थित तीन मंजिला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का शुभारंभ करने गोरखपुर आए CM Yogi आदित्यनाथ की शुक्रवार सुबह की दिनचर्या परंपरागत रही।

CM Yogi ने गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। CM Yogi ने अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका। बता दें कि जब भी CM Yogi गोरखनाथ मंदिर में होते हैं तो गोसेवा उनकी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा रहती है। CM Yogi ने उसी क्रम में शुक्रवार की सुबह गोशाला पहुंचे।

वहां CM Yogi पुंगनूर नस्ल की आई गोवंशीय जोड़ी को खूब दुलार किया। दोनों के माथे पर हाथ फेरते हुए, गर्दन सहलाते हुए CM Yogi ने खूब दुलारा।

इसी क्रम में उन दोनों को दुलारते हुए और गले लगाते हुए CM Yogi ने भावुक मुद्रा में कहा – ‘अरे रे रे…तुम्हें माई की याद आ रही है ना!’ फिर CM Yogi उन्हें कुछ देर तक भावुक होकर निहारते-दुलारते रहे और अपने हाथों से खुद गुड़ आदि खिलाया।

गोरखपुर के गोरक्षपीठ में सीएम योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर के गोरक्षपीठ में सीएम योगी आदित्यनाथ

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर भी हैं पुंगनूर नस्ल के गोवंशीय बच्चे

सियासी जगत से जुड़े लोगों में केवल यूपी के CM Yogi के यहां ही दुर्लभ पुंगनूर नस्ल के गोवंशीय बच्चे हैं, ऐसा नहीं है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर भी इसी नस्‍ल की गाय मौजूद है। पिछले दिनों उस गाय ने एक बछड़े को जन्‍म दिया था। उसका नाम दीपज्‍योति रखा गया है।

यहां गोरखपुर में शुक्रवार को CM Yogi आदित्‍यनाथ ने गोशाला में अन्य गोवंश के साथ भी समय बिताया। CM Yogi ने श्यामा, गौरी, गंगा, भोला आदि नामों से गोवंश को पुकारा। CM Yogi की आवाज सुनते ही कई गोवंश दौड़ते हुए उनके पास आ गए।

CM Yogi ने सभी के माथे पर हाथ फेरा, उन्हें खूब दुलारा और अपने हाथों से उन्हें गुड़ खिलाया। इस दौरान योगी ने गोशाला में काम करने वाले लोगों से गायों के स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी भी ली।

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...