जेएसएससी पेपर लीक मामले में पटना से दो और गिरफ्तार

जेएसएससी पेपर लीक मामले में पटना से दो और गिरफ्तार

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के पेपर लीक मामले में रांची पुलिस ने पटना से दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान बीरेंद्र शर्मा और संकेश कुमार गौंड के रूप में हुई है, जो पटना के निवासी हैं।

पूछताछ के दौरान दोनों ने पेपर लीक मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है और पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस अब सरगना की तलाश में छापेमारी कर रही है।

ज्ञात हो कि 28 जनवरी को जेएसएससी का पेपर लीक हुआ था। इससे पहले इस मामले में झारखंड विधानसभा के अवर सचिव मो. शमीम और उनके दो बेटों, शहजादा व शाहनवाज को गिरफ्तार किया गया था। इसके अतिरिक्त, मो. शमीम के दामाद, बिहार विधानसभा के मार्शल मो. रिजवान की संलिप्तता भी सामने आई है, लेकिन वह अभी फरार है।

 

Share with family and friends: