Ranchi : झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) में गुरुवार को स्वच्छता ही सेवा कैंपेन के अंतर्गत छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर के साफ़-सफ़ाई का कार्य किया। इस अवसर पर सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन प्रो. आलोक गुप्ता उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि हम सबको केवल आज ही नहीं बल्कि निरंतर सफ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। स्वच्छता के साथ ही वास्तविक ज्ञान को प्राप्त किया जा सकता है।

CUJ का कोना-कोना स्वच्छ हो-डॉ. सुभाष बैठा
वहीं कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. सुभाष बैठा ने कहा कि, हमने इस बार विश्वविद्यालय के वैसे स्थलों को सफ़ाई के लिए चिन्हित किया था जहां सामान्यतः लोगों का ध्यान नहीं जाता। कोशिश यह थी कि विश्वविद्यालय का कोना-कोना स्वच्छ हो। विद्यार्थियों में स्वच्छता अभियान को लेकर ख़ासा उत्साह दिखा तथा सभी ने स्वच्छता के इस कार्यक्रम में काफ़ी उत्साह से भाग लिया। मौक़े पर सहायक प्रोफ़ेसर सुशांत कुमार, डॉ. विजय यादव, डॉ. रत्नेश मिश्रा, डॉ. रवि रंजन एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अमृत कुमार उपस्थित थे।


















