गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया गोंगड़ी गांव, दादा-पोती को लगी गोली

नालंदा : बिहार के नालंदा से एक बड़ी खबर आ रही है। नालंदा जिले के मानपुर थाना इलाके के गोंगड़ी गांव में सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। गोलीबारी में दादा और पोती को गोली लग गई। सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। जख्मी नीतीश कुमार की आठ वर्षीय पुत्री निशा कुमारी जबकि दूसरा जख्मी स्व. लाल दास यादव के 60 वर्षीय पुत्र कृष्णा यादव हैं। दोनों रिश्ते में दादा और पोती लगते हैं।

जख्मी के पुत्र नागेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर गुड्डू यादव ने खेत गए विनय यादव को मारपीट करने लगा। किसी तरह बदमाशों की चंगुल से छूट कर घर की ओर भागने लगा तो आरोपियों ने कई राउंड गोलियां चलाई। आरोपी कारू यादव का पुत्र गुड्डू यादव, राधे यादव और सूरज यादव दूसरे पक्ष का विनय यादव का भाई राकेश यादव भी सूरत की एक फैक्ट्री में मजदूरी करने गया था। उसी पैसा लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें राकेश यादव से आरोपी गुड्डू के साथ मारपीट किया था।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि उसी विवाद को लेकर सूरत से गुड्डू यादव जब गांव गोंगड़ी पहुंचा और घात लगाकर घटना को अंजाम देने की कोशिश किया। गनीमत रही कि दादी पोती को गोली हाथ में लगी है। जिसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। मानपुर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया है। एक बच्ची और बुजुर्ग को गोली लगी है दोनों की हालत ठीक है।

यह भी पढ़े : पटना में अपराधी बेलगाम, युवक के बाद सब्जी विक्रेता को मारी गोली

राजा कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Chamber Election 13 सितंबर को, 40 कंप्यूटर से होगी Voting

झारखंड चैंबर का 2026-27 चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान के लिए 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे और 11 सितंबर रात से...

Ranchi Civil Court के रिकॉर्ड रूम से 50 साल पुराना Title...

 रांची सिविल कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से 1973 के टाइटल सूट का करीब 50 साल पुराना अभिलेख गायब मिला है। रजिस्ट्रार ने कोतवाली थाने...

Army Recruitment के नाम पर 8 लाख की ठगी, MES का...

 नामकुम में सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर बिहार के युवक से 8 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस...