तेजस्वी का नीतीश पर अटैक, कहा- बैठक करने की सिर्फ पूरी करते हैं औपचारिकता

पटना : बिहार में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समीक्षा बैठक पर अटैक किया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री हर बार उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करने की सिर्फ औपचारिकता पूरी करते है। नीतीश कुमार का इकबाल यह है कि प्रदेश में ऐसी प्रत्येक समीक्षा बैठक के बाद अपराध में और अधिक वृद्धि होती है क्योंकि अधिकारी एवं अपराधी भी ऐसी आडंबरपूर्ण बैठकों की असलियत जानते है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि अधिकारी भी जानते है कि जब विपक्ष का दबाव बढ़ता है तो दिखावे व फ़ॉर्मलिटी के लिए सीएम अचानक ऐसी बैठक बुला लेते है। ऐसी समीक्षा बैठक का क्या फायदा और औचित्य जिसमें राज्य के डीजीपी, मुख्य सचिव और एडीजी ला एंड ऑर्डर भी उपस्थित ना रहे। शीर्षस्थ अधिकारियों की अनुपस्थिति दर्शाती है कि विधि-व्यवस्था पर मुख्यमंत्री कितने गंभीर है। एनडीए सरकार अपराधियों को संरक्षित एवं संपोषित कर बिहारवासियों की जान के साथ खेल रही है।

यह भी पढ़े : Law and Order सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, सीएम ने कहा ‘लॉ एंड ऑर्डर के लिए…’

यह भी देखें :

Jamtara Encroachment Drive: दुर्गा पूजा के दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों...

Jamtara Encroachment Drive: जिला प्रशासन के निर्देश पर जामताड़ा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में...

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...