बिहार में क्राइम पर कंट्रोल नहीं, आरा में युवक की गोली मारकर हत्या

आरा : बिहार में क्राइम पर कोई कंट्रोल नहीं है। हर दिन हत्या, लूट और चोरी की घटना हो रही है। देखा जाए तो कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। पुलिस के नाक के नीचे अपराधी आसानी से वारदात कर के फरार हो जा रहे हैं। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर मोहल्ले में रविवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, मृतक टाउन थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर मोहल्ला निवासी छबीला महतो का 27 वर्षीय पुत्र शशिकांत महतो है एवं वह पेशे से राजमिस्त्री था। घटना को लेकर आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही एएसपी परिचय कुमार, टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय एवं अपर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुड़ गए हैं। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा एवं जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। इसके अलावा पुलिस द्वारा एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य भी संकलन किया।

यह भी पढ़े : जूनियर ब्रांच मैनेजर को अपराधियों ने मारी गोली

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...