Crime को अंजाम देने से पहले बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे, हथियार…

बांका: बांका में पुलिस ने बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने से पहले ही एक बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान कुल्हरिया रहीमगंज निवासी रुपेश तांती के रूप में की गई। मामले में बांका के अमरपुर थाना के थानाध्यक्ष विक्की कुमार ने बताया कि रविवार की रात गुप्त सूचना मिली थी कि पवई चौक के समीप कुछ अपराधी किस्म के व्यक्ति किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए जुटे हैं।

सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही सभी बाइक पर सवार हो कर अमर की तरफ भागने लगे, जिसे खदेड़ कर चतुर्वेदी आश्रम के समीप एक बाइक को पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं अन्य युवक भागने में सफल रहे। बाइक पर सवार बदमाश की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी पिस्तौल तथा एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बाइक और हथियार जब्त करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने Naxals के मंसूबे पर फेरा पानी, Planted IED किया निष्क्रिय

बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Crime Crime

Crime

Highlights

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...