मंत्री इरफान अंसारी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, एससी-एसटी एक्ट में दर्ज मुकदमे को रद्द करने से किया इनकार

रांची. जामताड़ा विधायक और झारखंड सरकार में मंत्री इरफान अंसारी को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने जामताड़ा में उनके खिलाफ दर्ज एसटी-एससी एक्ट का मुकदमा रद्द करने की याचिका को खारिज कर दिया है।

दरअसल, एसटी-एससी से जुड़े मामले में दुमका की विशेष अदालत में शिकायतवाद केस चल रहा है। मामले में एक महिला ने शिकायत की है। इरफान अंसारी पर धरना प्रदर्शन के दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और गाली गलौज करने का आरोप है।

मामले में जामताड़ा कोर्ट ने संज्ञान लिया था। इसके बाद मामला दुमका कोर्ट में ट्रांसफर किया गया था। यहां मामला अभी भी लंबित है। इस बीच इरफान अंसारी ने मामले को निरस्त करने के लिए हाईकोर्ट से आग्रह किया था, लेकिन हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है।

440 Tyre Vehicle Palkot: 440 टायर और उस पर लदी विशाल...

440 Tyre Vehicle Palkot: गुमला जिले के पालकोट क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने ग्रामीणों की उत्सुकता बढ़ा दी।...

JSSC CGL Appointment Stay: नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक,...

JSSC CGL Appointment Stay: झारखंड में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से नियुक्त हुए कर्मियों के लिए झारखंड हाईकोर्ट का ताजा आदेश राहत लेकर...

Jharia Land Subsidence: झरिया में अचानक भू-धंसान से दहशत, RSP कॉलेज...

Jharia Land Subsidence: झरिया के भगतडीह स्थित पुराने आरएसपी कॉलेज के पीछे कामिनी कल्याण क्षेत्र में अचानक भू-धंसान की घटना से इलाके में अफरा-तफरी...