पटना: राजधानी पटना में बीती शाम पुलिस ने एक लक्ज़री कार को जब्त किया है। बताया जाता है कि कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा था साथ ही कार के शीशे पर काला फिल्म चढ़ा था। यातायात पुलिस ने काला शीशा देख कर कार रुकवाई थी लेकिन कार चालक कार लेकर भागने लगा। बाद में पुलिस ने पीछा कर दुबारा कार को पकड़ा और जब कार की छानबीन शुरू की गई तो पता चला कार पर लगा नंबर प्लेट फर्जी है।
हालांकि इस बीच कार चालक भीड़ का फायदा उठा कर भागने में सफल रहा। बाद में कार चालक के पिता थाना में अपनी कार लेने पहुंचे तब पता चला कि कार में एक विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार का पुत्र सवार था। पूरा मामला बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। मामले में पुलिस ने अलग अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लोदीपुर पुलिस लाइन के पास ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने एक लक्ज़री कार को काला शीशा होने की वजह से रुकवाया।
ट्रैफिक पुलिस के रुकने का इशारा करते ही कार चालक कार लेकर भागने लगा जिसके बाद उसे खदेड़ कर बांस घाट के समीप पकड़ लिया गया। इस दौरान लोगों की भीड़ जुट गई और कार चालक भीड़ का फायदा उठा कर भाग निकला। बताया जा रहा है कि इस दौरान कार चालक से जब कार का कागजात माँगा गया तो वह कुछ भी नहीं दिखा सका।
बाद में एक रिटायर्ड कर्नल जो आज कल एक विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार के पद पर पदस्थापित हैं कार छुड़ाने के लिए थाना पहुंचे लेकिन जब उनसे गाड़ी पर फर्जी नंबर लगाए जाने की बात पूछी गई तो उन्होंने कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। मामले में पुलिस ने बताया कि कार पर लगे झारखंड नंबर की जब पुलिसकर्मियों ने जांच की तो कुछ भी पता नहीं चल रहा था।
बाद में जब कार के चेचिस नंबर से जांच की गई तो पता चला कि कार दिल्ली की है और इसका रंग भी सफ़ेद था जिसे बदल दिया गया है। अब पुलिस ने कार को जब्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है साथ ही कई धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- फर्जी ओबीसी सर्टिफिकेट बनवा कर Patna AIIMS Director के बेटे ने लिया एडमिशन, अब जांच शुरू
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
Luxury Car Luxury Car Luxury Car Luxury Car Luxury Car Luxury Car
Luxury Car


















