गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट
गिरिडीह : Hazaribagh की छात्रा ने गिरिडीह में की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस। हजारीबाग जिला की रहने वाली एक छात्रा ने गिरिडीह में खुदकुशी कर ली। छात्रा किराए के मकान में रह कर पढ़ाई करती थी।
उसका शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
किराए के मकान मे दो सहेलियों संग रहती थी छात्रा
मिली जानकारी के अनुसार, हजारीबाग के कुसमा की रहने वाली छात्रा रूबी कुमारी पिछले 2 महीने से गिरिडीह के सिहोडीह स्थित एक मकान में अपनी दो सहेलियों के साथ रह कर पढ़ाई करती थी।
सोमवार को उसकी सहेलियां कोचिंग क्लास करने चली गई मगर छात्रा रूबी कुमारी रूम पर ही रुक गई। शाम को जब उसकी सहेलियां रूम पर वापस लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद पाया।
मकान मालिक एवं अन्य लोगों के सहयोग से दरवाजा तोड़ा गया तो रूबी का शव फंदे के सहारे लटका हुआ था। इधर घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।


















