खाजेकला घाट पर नहाने के क्रम में एक युवक डूबा, दूसरे ने बचाई अपनी जान

पटना सिटी : पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र के खाजेकला घाट पर गंगा में स्नान करने के दौरान दो युवक गंगा नदी में डूब गए। एक युवक ने किसी तरह अपनी जान बचाई और अपने साथी को भी डूबने से बचाना चाहा लेकिन गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण दूसरा युवक गंगा में जा समाया। घटना की जानकारी स्थानीय थाना और एसडीआरएफ टीम को दी गई। सूचना मिलते ही खाजेकला घाट पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम तुरंज खोजबीन में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक स्कूल के लिए निकले थे लेकिन स्कूल न जाकर दोनों खाजेकला घाट पर नहाने चले गए और तभी यह हादसा हुआ। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने युवक के परिजन को दिया। सूचना मिलते ही घाट पर पहुंचे परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। अपने बच्चे को बचाने के लिए गुहार लगा रहे हैं। दोनों युवक की पहचान खाजेकला थाना क्षेत्र के गुरहट्टा निवासी मांसू एवं अभिमन्यु के रूप हुईं है।

यह भी पढ़े : प्रेमी युगल ने मालिक को दिया धोखा, फिर करने लगा नशा, प्रेमिका को छोड़ कर ली खुदखुशी

यह भी देखें :

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...