तालाब में डूबने से 3 युवती की मौत

मोतिहारी : मोतिहारी पूर्वी चंपारण जिला के लखौरा थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से तीन युवतियों की मौत हो गई। मृत तीनों युवतियां गांव की महिलाओं के साथ जीवित्पुत्रिका पर्व को लेकर तालाब में स्नान करने गई थी। मृतकों में दो सगी बहने हैं। तीनों बच्चियों का शव बरामद कर लिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना लक्ष्मीपुर कटहरिया टोला के सरेह में स्थित तालाब में घटी है। तालाब में डूबने से शिवपूजन राम की दो बेटियों के अलावा परमा बैठा की पुत्री की मौत हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, लखौरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर साव टोला की महिलाएं और कई बच्चियां जिवित्पुत्रिका पर्व को लेकर स्नान करने के लिए निकली थी। जिनके साथ शिवपूजन राम की दो बेटियां रंजू कुमारी और मंजू कुमारी के अलावा परमा बैठा की बेटी रीमा कुमारी भी थी। सभी महिलाएं लक्ष्मीपुर कटहरिया के सरेह में स्थित तालाब में स्नान करने चली गई। तालाब के गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण जब सभी महिलाओं के साथ बच्चियां और युवतियां तालाब में स्नान करने के लिए उतरी। रंजू कुमारी, मंजू कुमारी और रीमा कुमारी डूबने लगी। इन तीनों को डूबते देख साथ में गई महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया।ग्रामीण दौड़कर आए और डूबी तीनों युवतियों को तलाशना शुरू किया। ग्रामीण जब तक तीनों डूबी युवतियों को तालाब से बाहर निकालते। तब तक तीनों युवतियों की मौत हो चुकी थी।

यह भी देखें :

ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तालाब में डूबे बच्चियों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचा। बच्चियों के शव को तालाब से बाहर निकलवाया। तीनों शव कै पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़े : याचिका समिति की टीम पहुंची मोतिहारी, सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: रांची में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर बढ़ेगी...

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: झारखंड की राजधानी रांची में जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक...

Koderma Court Chief Justice Visit: कोडरमा पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य...

Koderma Court Chief Justice Visit: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को कोडरमा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने न्यायालय परिसर...

L Khiangte Bail Rejected: JPSC फर्जीवाड़ा मामले में एल खियांग्ते को...

L Khiangte Bail Rejected, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व...